किसान नौजवान पटेल यात्रा पहुंची ललितपुर

 


ललितपुर। किसान नौजवान पटेल यात्रा का नेतृत्व करते हुये समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शनिवार को ललितपुर की महरौनी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। महरौनी में प्रदेश अध्यक्ष ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से किसान, मजदूर और गरीब परेशान हैं। कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की खामियों को उजागर करते हुए मिशन 2022 में जुट जाने का आह्वान किया। । प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि महंगाई के चलते लोगों का जीवन यापन कठिन हो गया है। किसानों व मजदूरों से झूठे वादे करके भाजपा सत्ता में आई और अब उन्हें गुमराह कर रही है। बेरोजगारी व किसान आंदोलन के मुद्दे पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस मूल्य वृद्धि को लेकर भाजपा पर हमला बोला तो बाढ़ पर तंज कसा। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी और उद्योगपतियों की हिमायती बताया। । पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह यादव पारीछा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश में सर्वाधिक सीटों को जीतकर कीर्तिमान स्थापित कर एक आदर्श शासन की स्थापना करेगी। जनसभा में ललितपुर जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का वायदा तो किया, लेकिन रोजगार नहीं सकी। कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण आर्थिक विषमताएं बढ़ी हैं।  इस दौरान समाजवादी युवजनसभा के राष्ट्रीय महासचिव उदय प्रकाश यादव, पूर्व सांसद नागेन्द्र सिंह पटेल, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लोहिया वाहिनी डा.निर्भय सिंह पटेल, नीता सचान, एमएलसी रमा निरंजन, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, रमेश ठेकेदार, नगराध्यक्ष राजेश झोजिया, जितेन्द्र सिंह जीतू, फूलसिंह नन्ना, वि.अ. महरौनी अमर सिंह भैरा, ज्योति सिंह लोधी, गीता मिश्रा, शिल्पी, मुन्नालाल रजक, रामविलास रजक, जगदीश कंचन, निशान्त जैन, प्रदीप जैन चिगलौआ के अलावा हजारों की संख्या में सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन सरफराज अली व कृष्ण स्वरूप निरंजन ने संयुक्त रूप से किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,