सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण बचाने का आह्वान



स्वच्छ भारत कार्यक्रम के तहत नेयुके में हुआ आयोजन
ललितपुर। नेहरू युवा केन्द्र में अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छ भारत अभियान
कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार की अध्यक्षता में
किया गया। जिलाधिकारी व सीडीओ के अलावा अन्य अधिकारियों द्वारा
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में स्वच्छ भारत कार्यक्रम के
पोस्टर, लोगो- चिह्न एवं बैनर को प्रादर्शित कर जारी किया। उन्होंने
युवाओं से सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण को बचाने एवं इसके प्रयोग
नहीं करने के लिए स्वयं जागरूक होने का आह्वान किया। इस स्वच्छ भारत
अभियान कार्यक्रम के बारे मे विशाल सिंह जिला युवा अधिकारी ने जानकारी
देते हुये बताया कि यह कार्यक्रम शहरी निकायों एवं ग्राम पंचायतो के
सहयोग से चलाया जाएगा, जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक का संग्रह कर निकाय
अथवा पंचायत स्तर पर नष्ट करने का कार्य किया जाएगा। इस अभियान को
राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं एनएसएस द्वारा संबन्धित विभागों/संगठनो के साथ
समन्वय स्थापित कर किया जाना प्रस्तावित है। इस अभियान का आयोजन नेहरू
युवा केन्द्र अपने ग्रामीण स्तर पर संचालित युवा मण्डल एवं युवती मण्डल
के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमे जिले मे स्वच्छ भारत
अभियान के अंतर्गत प्रत्येक गाँव मे प्लास्टिक कचड़ा का संग्रह करने एवं
निष्पादन मे सहयोग किया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी, मुख्य विकास
अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज
अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सदर
क्षेत्राधिकारी, उप क्रीडा अधिकारी, उपमहाप्रबंधक बीएसएनएल, नोडल अधिकारी
डा.ओ.पी.चौधरी सहित अनेक अधिकारीगण मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,