डॉ. अल्पना जैन सोशल मीडिया फाउंडेशन की " प्रदेश महिला संगठक" नियुक्त



_________

सोशल मीडिया फाउंडेशन पुणे के राष्ट्रीय अधिवेशन 24_25 अक्टूबर 2021को आयोजित कार्यक्रम में सोशल मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक/ अध्यक्ष_ श्री किशोरभाई भण्डारी, पुणे ने 23 अक्टूबर_21 को संगठन के अधिवेशन में डॉ.अल्पना जैन ,मालेगांव को 11सितम्बर 2023 तक कि अवधि के लिए सोशल मीडिया फाउंडेशन का " प्रदेश महिला संगठक" नियुक्त किया है। समारोह के मध्य पदाधिकारियों एवं सभी आगुंतक पत्रकारों ने डॉ. अल्पना जैन की नियुक्ति पर प्रशन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस सुअवसर पर श्री किशोरभाई भण्डारी, डॉ. एन. के. खींचा (रि. आई ए एस) डॉ. अखिल जैन बंसल,अशोक मुनोत, डॉ. अरविन्द जैन, डॉ. विनोद जैन, प्रवीण भण्डारी,गोपाल लोधा,हेमंत जैन, प्रशान्त मानेकर, श्रीपाल भण्डारी, योगेश भण्डारी,नितिन लालवानी, अर्जुन सिंह चंदेल, सतीश सिंह, एन. पी. अग्रवाल, जोशीला पगारिया, अनुपमा जैन, अभय रूणवाल,प्रकाश जाधव, विजय जैन, स्वीटी ओसवाल आदि मान्यवर उपस्थित थे। दो सत्रों में हुए समस्त कार्यक्रम के तहत आयोजकों ने विभिन्न पहलुओं को समेंटने की कोशिश की। संगठनों खासकर स्वयंसेवी संस्थाओं की भीड़ में सोशल मीडिया फाउंडेशन के गठन का औचित्य और उपयोगिता क्या है? इस सबाल का जवाब देते हुए संगठन के राष्ट्रिय अध्यक्ष_ किशोरभाई भण्डारी ने कहा कि इस माध्यम से समूचे देश में समाज और राष्ट्र को समर्पित जागरूक लोंगों की टीम तैयार की जायेगी। इसके माध्यम से हम सामाजिक अन्याय तथा सामाजिक विसंगतियों को दूर करने की अलख जगाएंगे। विभिन्न पहलुओं पर पत्रकारों ने प्रकाश डाला, वहीं डॉ. अल्पना जैन ने सोशल मीडिया से होने वाले दुष्प्रचार पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर तमाम तत्व जिस तरह नफ़रत फैलाने, दुष्प्रचार करने, लोगों को उकसाने,उन्माद एवम आतंक की पैरवी तक का कार्य कर रहे हैं ये गलत है, सोशल मीडिया का प्रयोग साफ़ सुथरी सोच के साथ होना चाहिए।


 स्मरण रहे  कि वर्तमान में आप कई धार्मिक / सामाजिक संगठनों के पदों को सुशोभित कर रहीं हैं। दिनांक_ 2_3 अक्टूबर 2021 को  अखिल भारतीय जैन पत्र संपादक संघ द्वारा डॉ. अल्पना जैन को " पण्डित नाथूराम प्रेमी पत्रकारिता पुरुस्कार से नवाजा  जा चुका है।समाज को आपसे बहुत अपेक्षाएं हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,