राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी ने किया जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन



मक्खन पुर ओशो ढावा और कश्यप धर्मशाला शिकोहाबाद फिरोजाबाद
आज दिनांक 02/11/2021 को राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन मक्खन पुर ओशो ढावा शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद में किया गया जिसका संचालन पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधानसभा शिकोहाबाद  2022 के भावी प्रत्याशी शीलेंद्र कश्यप जी ने किया आयोजन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद वीरपाल गहलोत और प्रदेश अध्यक्ष ठा राजबीर सिंह जी मोजूद रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी गरीब मजदूर किसान निर्बल शोषित और निषाद कश्यप के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगी और प्रदेश अध्यक्ष  राजबीर सिंह जादौन ने कहा गरीबों के बच्चों के लिए सरकारी स्कूलों कोलेजों में सीबीएसई प्रणाली की तरह सुविधा उपलब्ध करायेगे सरकारी अस्पतालों में सभी गरीब मजदूर किसानों के लिए फ्री इलाज हाई टेक्नोलॉजी स्तर पर कराने के लिए संघर्ष करेगी तथा पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिलेन्द्र कश्यप जी ने कहा मैं शिकोहाबाद विधानसभा क्षेत्र से बहुत जोड तोड से चुनाव लड़ूंगा । सम्मेलन में निम्नलिखित कार्यकर्ताओं ने भाग लिया  कैलाश चन्द्र निषाद राष्ट्रीय सलाहकार , डॉक्टर पी एस निषाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष मथुरा ,ठा ओमप्रकाश जी, ठा जयवीर सिंह, बिष्णु  कश्यप , लालू कश्यप जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद ,सुशील कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष फर्रुखाबाद , संजय कश्यप, पंकज यादव, सोरभ जाटव,अमर सिंह वघेल,मसूद अहमद, अमरसिंह कठेरिया ,शिव प्रसाद दिवाकर, संजीव कश्यप दरोगा जी, सम्भूदयाल कश्यप जी, डॉक्टर रोशन कश्यप, राधेश्याम कश्यप , शिवम नागर इत्यादि

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,