प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 17 परियोजनाओं हेतु 13.24 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत

 


प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 17 परियोजनाओं हेतु 13.24 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत
योजनार्न्तगत फिनफिश हैचरियों की स्थापना ,नये रियरिंग तालाबों का निर्माण, तथा मत्स्य कियोस्क की स्थापना आदि को प्रोत्साहन मिलेगा
लखनऊ: 06 जनवरी, 2022

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पी0एम0एम0एस0वाई0) के तहत 17 परियोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु 1324.4171 रूपये (13 करोड़ 24 लाख 31 हजार 07 सौ 10 रुपए) की धनराशि स्वीकृत की है। यह धनराशि लाभार्थियों के लिए  स्वीकृत की गई है। इस धनराशि का व्यय 17 परियोजनाओं फिनफिश हैचरियों की स्थापना, नये रियरिंग तालाबों का निर्माण, नये तालाबों का निर्माण, खारे पानी में नये तालाबों का निर्माण, खारे पानी में तालाबों में निवेश, वृहद आर0ए0एस0/बायोफ्लॉक का निर्माण, मध्यम आकार आर0ए0एस0 बायोफ्लॉक का निर्माण, लघु आकार आर0ए0एस0/बायो फ्लॉक का निर्माण एवं खुले जलक्षेत्रों में पेनकल्चर  के साथ ही इंसुलेटेड वाहन, मोटर साइकिल विद आइस बॉक्स, साइकिल विद आइस बॉक्स, थी्र व्हीलर विद आइस बॉक्स, जीवित मत्स्य विक्रय केन्द्र, मत्स्य रोग निदान हेतु मोबाइल लैब/क्लीनिक, लघु मिलों की स्थापना तथा मत्स्य कियोस्क की स्थापना, में किया जाएगा ।
इस संबंध में मत्स्य विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के क्रियान्वयन हेतु भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस एवं दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। यह भी कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार धनराशि लाभार्थियों के खाते में सीधे अंतरण हेतु पी0एफ0एम0एस0/डी0बी0टी0 प्लेटफार्म का उपयोग करते हुए की जाए।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,