देश के विकास की मुख्यधारा से जुड़ने हेतु अनिवार्य मतदान आवश्यक : डॉ लीना मिश्र



 बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती न




बालिका विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 


छात्राओं ने की विविध कार्यक्रमों में भागीदारी



छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान, आपका मतदान, लोकतंत्र की जान, ऐसे बहुत सारे नारों के साथ बालिका विद्यालय में आज छात्राओं द्वारा शिक्षिकाओं के सहयोग और उनके मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दरअसल 23 फरवरी 2022 को लखनऊ में मतदान है। यह नगर उस उत्तर प्रदेश की राजधानी है जो राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य में एक अहम भूमिका निभाता है। यहां के स्थायी निवासियों के साथ ही प्रदेश भर से नौकरी करने आए विभिन्न वर्ग के लोग इस शहर में निवास करते हैं, जिसमें अभिजात्य वर्ग के अलावा आर्थिक रूप से मध्यम और निम्न वर्ग के लोग रहते हैं। इनके लिए रोज़ी रोटी के आगे मतदान वरीयता में नहीं आ पाता पर राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से इनका जुड़ना भी अब उतना ही जरूरी है जितना अन्य वर्गों का और इसके लिए भारतीय संविधान और मतदान के प्रति इन्हें जागरूक कर उसके प्रति निष्ठावान बनाना और मतदान को एक बेहद जरूरी व पुनीत कार्य के रूप में अपने मतों का अच्छा उम्मीदवार चुनने के लिए प्रयोग करने हेतु प्रेरित करना बहुत आवश्यक है जिसके लिए घर के बच्चे एक प्रभावी माध्यम हो सकते हैं। इस विचार से बालिका विद्यालय में पूर्व की भांति मतदान पर्व में इस वर्ष भी जागरूकता कार्यक्रम कराया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वीप दूत के रूप में नामित शिक्षकगण शशि मिश्रा, सलेमपुर पतोरा, वीरेंद्र कुमार सिंह, भरोसा काकोरी, सुधांशु मोहन, भटगवां, सरोजनी नगर, विद्यालय में उपस्थित थे। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र द्वारा उनको विद्यालय का पंचांग एवं वार्षिकी प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। उसके पश्चात उनकी उपस्थिति में विद्यालय की कक्षा नौ और कक्षा 11 की छात्राओं ने मतदाता जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इसके साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। विद्यालय में उपस्थित अतिथियों ने सभी छात्राओं को उनके कार्य के लिए बधाई दी तथा उन्हें यह जिम्मेदारी दी कि वे अपने घर तथा आसपास की बस्तियों में जाकर लोकतंत्र के महत्त्व को समझाते हुए लोगों को अनिवार्य रूप से मतदान हेतु जागरूक और सहयोग करें। शतप्रतिशत मतदान हेतु आयोजित हुए इस जागरूकता कार्यक्रम में बालिका विद्यालय की समस्त शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,