झांसी में गुरसराय नहर प्रणाली पुल/पुलियों की मरम्मत एवं पुनर्स्थापना कार्य हेतु 01 करोड़ रूपये स्वीकृत



लखनऊ: 23 जून, 2022

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा जनपद झांसी में गुरसराय नहर प्रणाली पुल/पुलियों की मरम्मत एवं पुनर्स्थापना कार्य की परियोजना के लिए प्राविधानित 20 करोड़ के सापेक्ष 01 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत कर दी गयी है।
इस संबंध मंे सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में यह निर्देश दिया गया है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग स्वीकृत परियोजनाओं पर ही किया जायेगा, अन्यथा की स्थित में किसी प्रकार की अनियमितता के लिए इसका समस्त उत्तरदायित्व विभाग का होगा। परियोजना का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कर लिया जाना सुनिश्चित किया जाए।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,