जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट हेतु 50 लाख रुपये स्वीकृत



लखनऊ: 23 जून 2022

प्रदेश सरकार द्वारा जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करते हुए निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण के निवर्तन पर रखी गई है।
इस संबंध में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशानुसार यह धनराशि चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विश्वविद्यालय के गैर वेतन मद हेतु स्वीकृत की गई है। प्रथम किश्त के रूप में स्वीकृत इस धनराशि का आहरण एवं व्यय आवश्यकतानुसार व नियमानुसार किये जाने का पूर्ण उत्तरदायित्व निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं कुल सचिव/वित्त अधिकारी, जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट का होगा। साथ ही स्वीकृत धनराशि का व्यय वित्तीय नियमों एवं शासनादेशों तथा मितव्ययिता संबंधी निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित किये जाने का पूर्ण उत्तरदायित्व निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 एवं कुल सचिव/वित्त अधिकारी, जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय, चित्रकूट का ही होगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,