होमगार्ड्स मंत्री ने विभाग में कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त किये जाने के दिये निर्देश - धर्मवीर प्रजापति

 




लखनऊ: 08 जून, 2022

 
     उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने होमगार्ड विभाग में लगभग सौ से अधिक कर्मचारियों को अपनी तैनाती की ईकाई से दूसरी इकाइयों में संबद्ध किए जानें के प्रकरण का संज्ञान लेते हुए सभी कर्मचारियों की संबद्धता समाप्त करने के निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि इसमंे अनियमितता की शिकायत मिल रही थी।
श्री प्रजापति ने प्रशासनिक पारदर्शिता अपनाये जानें के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में किसी भी प्रकार की शिकायत का गम्भीरता से संज्ञान लिया जायेगा एवं जवाबदेही तय करते हुए सख्त कार्यवाही सुुनिश्चित की जायेगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,