कोरोना संक्रमण के 387 नये मामले आये

 प्रदेश में कल एक दिन में कुल 81,063 सैम्पल की जांच की गयी




प्रदेश में अब तक कुल 11,86,76,138 सैम्पल की जांच की गयी

विगत 24 घण्टों में 418 लोग तथा अब तक कुल 20,71,073 लोग कोविड-19 से ठीक

प्रदेश में कोरोना के कुल 2,529 एक्टिव मामले

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है

प्रदेश में कल 18 जुलाई, 2022 को एक दिन में 2,72,590 वैक्सीन की डोज दी गयी

प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,35,31,270
तथा दूसरी डोज 14,50,43,220 दी गयी

15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,40,63,062
तथा दूसरी डोज 1,27,05,733 दी गयी

12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 83,72,210
तथा दूसरी डोज 68,04,955 दी गयी

कल तक 40,55,660 प्रीकॉशन डोज दी गयी

कल तक कुल मिलाकर 34,45,76,110 वैक्सीन की डोज दी गयी
-श्री अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: 19 जुलाई, 2022
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 81,063 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 387 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,86,76,138 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 418 लोग तथा अब तक कुल 20,71,073 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 2,529 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 18 जुलाई, 2022 को एक दिन में 2,72,590 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,35,31,270 तथा दूसरी डोज 14,50,43,220 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,40,63,062 तथा दूसरी डोज 1,27,05,733 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 83,72,210 तथा दूसरी डोज 68,04,955 दी गयी। कल तक 40,55,660 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 34,45,76,110 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,