अखिलेश यादव का 49वां जन्मदिन राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश और अन्य राज्यों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वतःस्फूर्त ढंग से हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया


 लखनऊ

                      दिनांकः01.07.2022
    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का 49वां जन्मदिन आज राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश और अन्य राज्यों में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वतःस्फूर्त ढंग से हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रातः से ही समाजवादी पार्टी कार्यालय, लखनऊ में हजारों कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री अखिलेश यादव ने अपने प्रति स्नेह प्रदर्शन के लिए सभी का धन्यवाद दिया।
    श्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर प्रदेश के तमाम जनपदों में अनेक स्थानों पर केक काटा गया, वृक्षारोपण, मिष्ठान्न वितरण के साथ गरीबों को अन्नदान, भोजन वितरण तथा अस्पतालों में मरीजों को फल बांटे गए। श्री यादव की दीर्घायु के लिए हवन-पूजन, भण्डारा किया गया। समाजवादी पार्टी कार्यालय में कोने कोने से आए गांवों के किसानों से लेकर प्रोफेसर, सभी बच्चे, वकील, नौजवान, विधायक, पार्टी पदाधिकारी, महिलाएं, व्यापारी, अफसर, संत-महात्मा, पत्रकार, उलेमाओं और मौलानाओं ने भी श्री यादव से मिलकर उन्हें बधाई दी। श्री अखिलेश यादव को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, मूर्तियों के उपहार भेंट किए गए।
    श्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी केरल के अध्यक्ष डॉ0 एस. पोथेन थामस ने अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने केरल के पारम्परिक सिल्क की शाल पहनाई। तमिलनाडु के कार्यकर्ताओं ने भी पारम्परिक अंगवस्त्र, मुकुट और फूलों का हार पहनाया तथा घोड़े-हाथी की मूर्तियां दी। तमिलनाडु के पी लोग नाथन यादव, एन.कृष्णा मूर्ति, इं0 शंकर तथा जी कन्निप्पन ने अभिनंदन किया। आंध्र प्रदेश के श्री अरुण यादव, के आर कोटिस्वरा यादव ने पारम्परिक अंगवस्त्र और काजू की माला पहनाने के साथ तिरूपति बालाजी मन्दिर में अखिलेश जी के जन्मदिन के लिए चढ़ाया गया प्रसाद दिया। आन्ध्र प्रदेश के गुंटूर में केक काट कर बधाई दी गई। समाजवादी महिला सभा राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वंदना यादव ने भी बधाई दी है। उत्तराखण्ड में समाजवादी पार्टी कार्यालय में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्य नारायण सचान, अतुल शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने इसे संकल्प दिवस के रूप में मनाया। ऋषिकेश में श्री अतुल यादव सहित अन्य लोगों ने केक काटकर जन्म दिन मनाया।
    श्री अखिलेश यादव को 49वें जन्मदिन पर राजपुरोहित पं0 हरिप्रसाद मिश्र ने मंत्रोच्चार के साथ कलावा बांधकर यशस्वी और दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री पवन पाण्डेय के साथ अयोध्या से आए महंत सर्वश्री रामदास करतलिया बाबा, विनोददास सुग्रीव आश्रम, आनन्द दास हनुमान गढ़, कन्हैया दास श्री राम धाम आश्रम, धरम दास खाक चौक तथा आचार्य महेश चन्द्र ने श्री यादव को उज्जल भविष्य का आशीर्वाद दिया। पूर्व सांसद एवं कवि श्री उदय प्रताप सिंह ने भी श्री यादव को आशीर्वाद दिया।
    श्री अखिलेश यादव के जन्म दिन पर समाजवादी पार्टी की ओर से केक काटा गया। इस मौके पर सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, डॉ0 राजपाल कश्यप, अरविन्द कुमार सिंह, प्रदीप यादव, व्यासजी गौड़, नेहा यादव, विकास यादव, उपस्थित रहे। समाजवादी पार्टी कार्यालय द्वार पर किशन सिंह का ब्रासबैण्ड बधाई गीत बजा रहा था। श्री देवेन्द्र सिंह जीतू पार्षद, श्री नवीन धवन बंटी ने भण्डारा किया।
    डॉ0 राजपाल कश्यप, पूर्व विधायक ने चंदन का वृक्ष अखिलेश जी को भेंट किया। नरपत खेड़ा, पारा, लखनऊ में पूर्व राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती वंदना चतुर्वेदी महिला सभा द्वारा वृक्षारोपण व लड्डू वितरण किया गया। पूर्व नगर अध्यक्ष लखनऊ श्री मुकेश शुक्ला ने अलीगंज स्थित कल्याणेश्वर मन्दिर में हवन पूजन किया, केक काटा जबकि जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत लखनऊ ने वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया। चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर, लखनऊ में डॉ0 आशुतोष वर्मा ने केक काटा, बच्चों को मिठाई तथा मेडिकल किट बांटा। अर्जुन पार्क, जानकीपुरम में पार्षद शीबा चांद सिद्दीकी तथा पूर्व पार्षद श्री चांद सिद्दीकी ने 50 पेड़ लगाये। नेहा यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा ने बादाम और जामुन के दो वृक्ष भेंट किए। श्री नमन छाबड़ा ने रंगोली और साइकिल प्रदर्शन के द्वारा जन्म दिन मनाया।  
    लखनऊ उत्तरी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी सुश्री पूजा शुक्ला ने श्री अखिलेश यादव को गीता भेंट किया तथा केक काटकर वृक्षारोपण किया और दलित, कश्यप समाज की महिलाओं का प्रशंसनीय समाजसेवा के लिए सम्मान किया। चंदौसी में श्री दाताराम भारती, विमल चौधरी ने एक कुंतल मिठाई वितरित की। जौनपुर मोहिउद्दीनपुर गांव स्थित समाजवादी कुटिया पर यहां के बच्चों के लिए कम्प्यूटर लैब की व्यवस्था के साथ केक काटा गया। वृक्षारोपण किया गया। चित्रकूट में रानी साहेब रेमा श्रीवास्तव एवं डॉ0 निर्भय सिंह पटेल ने कामता नाथ मन्दिर में पूजा-अर्चना कर श्री अखिलेश यादव के दीर्घजीवन तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।
    आज श्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन पर बधाई देने वालों में सर्वश्री स्वामी प्रसाद मौर्य पूर्व मंत्री, रामगोविन्द चौधरी पूर्व नेता विरोधी दल, नरेश उत्तम पटेल प्रदेश अध्यक्ष, बलराम यादव पूर्व मंत्री, अवधेश प्रसाद पूर्व मंत्री, राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, अरविन्द सिंह गोप पूर्व मंत्री, अन्नू टण्डन पूर्व सांसद, कनकलता सिंह पूर्व सांसद, आर.के. चौधरी पूर्व मंत्री, नरेन्द्र वर्मा पूर्व मंत्री, रविदास मेहरोत्रा विधायक, लालजी वर्मा विधायक, मनोज पारस विधायक, राकेश प्रताप सिंह विधायक, शैलेन्द्र यादव ललई पूर्व मंत्री, सुरेश यादव विधायक, शिव प्रताप यादव विधायक, जासमीर अंसारी एमएलसी, जगजीवन प्रसाद एमएलसी, उमेश पाण्डेय पूर्व विधायक, आर.के. कुशवाहा पूर्व विधायक, वासुदेव पूर्व एमएलसी, रणविजय सिंह पूर्व एमएलसी, उदयवीर सिंह पूर्व एमएलसी, डॉ0 राजपाल कश्यप पूर्व एमएलसी, प्रदीप बजाज पूर्व विधायक, प्रो0 बी.पाण्डेय, प्रमोद चौधरी, कप्तान सिंह, डॉ0 आशुतोष वर्मा, एस.के. राय, पायल किन्नर, प्रदीप यादव, विकास यादव, लीलावती कुशवाहा, जूही सिंह, मोहम्मद एबाद, नेहा यादव, विजय सिंह, प्रेमा मिश्रा, दीपक दीप चौरसिया आदि प्रमुख रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,