जनजातीय संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन तथा परिवर्धन के लिए प्रदेश में 02 जनजातीय संग्रहालयों का निर्माण कराया जायेगा-जयवीर सिंह




संग्रहालयों के स्थापना के लिए पर्यटन व संस्कृति मंत्री एवं समाज कल्याण मंत्री जी के साथ संयुक्त बैठक सम्पन्न

लखनऊः 31 अगस्त, 2022

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरूण की संयुक्त बैठक में प्रदेश में दो स्थानों पर जनजातीय संग्रहालय स्थापित किये जाने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जनजातीय संग्रहालय स्थापित करने के लिए भूमि चिन्हित कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कराई जाए।
पर्यटन मंत्री श्री जयवीर सिंह ने कहा कि एक जनजातीय संग्रहालय संस्कृति विभाग द्वारा राजधानी अथवा किसी जनपद में उपयुक्त स्थान पर बनाया जायेगा और दूसरा संग्रहालय समाज कल्याण विभाग द्वारा स्थापित कराया जायेगा। इस संग्रहालय के निर्माण का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज की प्राचीन परम्पराओं, मान्यताओं एवं संस्कृति को संरक्षित करके उसका संरक्षण, संवर्धन एवं परिवर्धन करना है।


इन संग्रहालयों में जनजातीय समाज के रीति-रिवाज, वेश-भूषा, व्यंजन को प्रदर्शित करने के साथ उनके गौरवशाली इतिहास एवं समृद्ध परम्पराओं के प्रतीकों को भी प्रदर्शित किया जायेगा। जनजातीय समुदाय अपनी गौरवशाली परम्परायें हैं एवं अतीत की थाती समेटे हुए है, इनके लोककला एवं संस्कृति से जुड़े विषयों को भी संरक्षित किया जायेगा। इसके साथ ही इनके समाज के महापुरूषों, वीरों एवं नायकों की गाथाओं को भी प्रदर्शित किया जायेगा ताकि भविष्य की पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सके।
समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरूण ने कहा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा स्थापित किये जाने वाले संग्रहालय के लिए भूमि की व्यवस्था हेतु लखनऊ विकास प्राधिकरण के वी0सी0 को शीघ्र पत्र भेजा जायेगा ताकि जमीन की उपलब्धता यथाशीघ्र हो सके। उन्होंने कहा कि जनजातीय संग्रहालय को भव्य रूप दिया जायेगा। प्रमुख सचिव पर्यटन श्री मुकेश मेश्राम ने इस मौके पर बहुमूल्य सुझाव दिये तथा संग्रहालयों के निर्माण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
बैठक में विशेष सचिव एवं प्रबंध निदेशक उ0प्र0 पर्यटन विकास निगम श्री अश्वनी कुमार पाण्डेय तथा विशेष सचिव संस्कृति श्री ए0के0 सिंह के अलावा पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,