विभिन्न अभिकरणों के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक 24 अगस्त को


                                                      लखनऊः 18 अगस्त, 2022
प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उ०प्र०शासन नितिन रमेश गोकर्ण की अध्यक्षता में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के विभिन्न अभिकरणों के विभागाध्यक्षों के साथ 24 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे समीक्षा बैठक आहूत की गई है, जिसमें निवेश मित्र एवं ओ.बी.पी.ए.एस. पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के सम्बन्ध में प्रगति समीक्षा की जायेगी। इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2022-23 में वृक्षारोपण एवं भारत सरकार द्वारा संचालित नगर वन योजना के सम्बन्ध में कार्य योजना मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक शासन को उपलब्ध कराये जाने, मुख्यमंत्री सन्दर्भ  आश्वासन समिति सन्दर्भ अंकुश समिति सन्दर्भ अन्य समिति के सन्दर्भ एवं आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों के निस्तारण, उ0प्र0 विकास प्राधिकरण के सेवानिवृत्त कार्मिकों के पेंशन एवं अन्य सेवानिवृत्तिक देयकों के भुगतान, सड़क गढढामुक्ति के सम्बन्ध में शासन के निर्देश के क्रम कार्य योजना तैयार किये जाने, आवास विकास परिषद एवं प्राधिकरणों द्वारा अपने लैण्ड रिकार्ड का आडिट कराये जाने तथा इन्हे डिजिटाईज किये जाने, नई टाउनशिप तैयार किये जाने के सम्बन्ध में इन्टीग्रेेटेड टाउनशिप नीति-2024 के प्राविधानों में संशोधन किये जाने के सम्बन्ध में चर्चा के साथ ही प्रयागराज, गोरखपुर एवं बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु तैयार की गई कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण  किया जायेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,