’’हर घर तिरंगा’’ अभियान प्रधानमंत्री द्वारा समस्त देशवासियों की ओर से आजादी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि -योगेन्द्र उपाध्याय

 


सी0एस0सी0 बनायेगे ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान को सफल


उच्च शिक्षा मंत्री की अपील जनान्दोलन की तरह सफल बनाये ’’हर घर तिरंगा’’ महाभियान



लखनऊः 03 अगस्त, 2022

प्रदेश के उच्च शिक्षा, विज्ञान प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा है कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में ’’हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम महाअभियान की तरह आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश के सभी विभाग संस्थान एवं नागरिक मा0 प्रधानमंत्री जी के आह्वान और मा0 मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में संचालित ’’कामन सर्विस सेन्टर’’ (सी0एस0सी0) की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत वर्ष में ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के प्रति मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा समस्त देशवासियों की ओर से एकीकृत श्रद्धांजलि है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,