माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की दी शुभकामनाएं

 



लखनऊः 18 अगस्त, 2022

प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती गुलाब देवी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पुनीत व पावन त्योहार पर प्रदेशवासियों को अपनी मंगलमय हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है।
उन्होंने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्मदिन पूरी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जाये। उन्होंने कहा है कि भगवान श्रीेेकृष्ण के कालजयी उद्देश्य युगों-युगों तक आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेगें। उन्हें पूर्ण अवतार कहा जाता है।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को आत्मसात करते हुए पूरी आस्था के साथ मनाया जाए। इसके साथ ही कोरोना के प्रोटोकाल का भी पालन सुनिश्चित किया जाए।
सम्पर्क सूत्र- प्रदीप कुमार

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,