पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

 




लखनऊ: 18 अगस्त, 2022
 
उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि इस पर्व को पूरी गरिमा एवं श्रद्धा के साथ मनाएं। साथ ही कोरोना के प्रोटोकॉल का भी पालन करें।
जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर जारी एक बधाई संदेश में संस्कृति मंत्री ने कहा है कि जन्माष्टमी का पर्व हमारे सभ्यता एवं संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का इस धरती पर अवतरण हुआ था। उन्हें भगवान विष्णु का आठवाँ अवतार भी कहा जाता है।
पर्यटन मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण द्वारा श्रीमद्भगवत गीता में दिया गया ज्ञान, भक्ति एवं कर्म का संदेश युगों-युगों तक मानवता को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी का पर्व हमारी सभ्यता एवं संस्कृति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सम्पूर्णता के प्रतीक हैं इसलिए उन्हें पूर्ण अवतार कहा गया है।
संस्कृति मंत्री ने जन्माष्टमी के पावन पर्व को पूरी श्रद्धा एवं हर्षोंल्लास के साथ मनाये जाने की अपील की है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,