भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय प्रवास पर

 लखनऊ 15 अक्टूबर 2022। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी उत्तर प्रदेश में तीन दिवसीय प्रवास पर सोमवार 17 अक्टूबर को राजधानी लखनऊ पहुंचेगी। पार्टी द्वारा तय कार्ययोजना के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रवास में राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी विभिन्न संगठनात्मक बैठकों व कार्यक्रमों में सम्मिलित हांेगी।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी 17 अक्टूबर को सुबह 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचंेगी। राजधानी लखनऊ में पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। इसके साथ ही सहकारिता भवन लखनऊ में आयोेजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को भी सम्बोधित करेंगी।
राष्ट्रीय महामंत्री 18 अक्टूबर को पंचायत भवन लखनऊ में आयोजित जिला पंचायत अध्यक्ष/विधायक/जिला पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुखों के साथ बैठक करेंगी। साथ ही अन्य संगठनात्मक कार्यक्रमों में भी सम्मिलित होंगी। जबकि 19 अक्टूबर को राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती डी. पुरंदेश्वरी अयोध्या जाएगीं। अयोध्या में दर्शन पूजन करने के बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी करेंगी। राष्ट्रीय महामंत्री 19 अक्टूबर को ही बाराबंकी में आयोजित पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक को भी सम्बोधित करेंगी।
 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,