प्रमुख कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात एवं भेंट वार्ता

  लखनऊ।


उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कृष्णकांत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष विधायक श्री वीरेंद्र चौधरी जी दिनांक 1 दिसंबर 2022 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक ( होटल सोनी जनपद संतकबीरनगर में) भारत जोड़ो यात्रा, नगरी निकाय चुनाव एवं संगठनात्मक गतिविधियों के संबंध में जोन से संबंधित जनपद (सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, मऊ, बलिया, फैजाबाद, महाराजगंज, बस्ती, आजमगढ़, देवरिया, संतकबीरनगर, एवं अंबेडकर नगर से संबंधित प्रदेश पदाधिकारियों (उपाध्यक्ष महासचिव सचिव), जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों के प्रदेश/जिला/शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे तथा दिनांक 2 दिसंबर 2022 को जनपद प्रयागराज पहुंचकर जनपद के प्रमुख कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात एवं भेंट वार्ता करेंगे।

प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष श्री अनिल यादव जी दिनांक 2 दिसंबर 2022 को कैंप कार्यालय 120/22 लाजपत नगर कानपुर में मध्यान्ह 12ः00 बजे भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में अपने प्रभार क्षेत्र के जनपदों (कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, औरैया, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, तथा इटावा ) से संबंधित प्रभारी प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक करेंगे

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,