लोकनायक राष्ट्रीय स्मृति सम्मान - 2022 की हुई घोषणा ,उत्तर प्रदेश से लोककला के लिए राम शब्द सिंह और कला व संस्कृति लेखन में अलोक पराड़कर का चयन





   - 

     

   आगामी 21 दिसम्बर को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में देश की नामचीन हस्तियों को जे पी अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा‌ ।‌ यह‌‌ प्रतिष्ठित आयोजन देश‌‌ की दो प्रमुख संस्थाओं "लोकनायक जयप्रकाश राष्ट्रीय कला और संस्कृति प्रतिष्ठान" और "लोकनायक जयप्रकाश अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन विकास केन्द्र" के संयुक्त तत्वावधान में पीछले पांच सालों से लगातार किया जा रहा है । विदित हो कि "लोकनायक जयप्रकाश राष्ट्रीय कला और संस्कृति प्रतिष्ठान" देश की अग्रणी सांस्कृतिक और रचनात्मक संस्था है जो कला और संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के प्रति समर्पित है । यह संस्था अपने पूर्व के वर्षों में "लोकनायक राष्ट्रीय स्मृति सम्मान" से देश‌‌ के अनेक महत्वपूर्ण और विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित कर चुकी है । इस संस्था के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द ओझा और राष्ट्रीय सचिव प्रोफेसर दया शंकर तिवारी ने शुक्रवार को दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने संस्था द्वारा दिए जा रहे पुरस्कारों की घोषणा करते हुए यह बताया कि हमारी संस्था के सम्मानित चयन समिति ने तमाम आमंत्रित और प्रेषित नामों में से कुछ ऐसे विशिष्ट नामों का चुनाव किया है जो अपने व्यक्तिगत योगदानो में अपूर्व रहें हैं ।

     चित्रकार भूपेन्द्र कुमार अस्थाना ( सांस्कृतिक सचिव, उ.प्र.,लोकनायक जयप्रकाश राष्ट्रीय कला और संस्कृति प्रतिष्ठान, नई दिल्ली ) ने बताया की यह बहुत ही गर्व और हर्ष की बात है कि इस सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के दो कला और संस्कृति में योगदान देने वाले श्री राम शब्द सिंह (वरिष्ठ लोक कलाकार, कोहबर कला‌) को लोकनायक लोककला सम्मान और लोकनायक कला और संस्कृति लेखन सम्मान के लिए आलोक पराड़कर (पत्रकार, कला लेखक) के नाम को चयनित किया गया।   ‌

    कला शिक्षा एवं सामाजिक सरोवकार का मुख्य उद्देश्य लेकर अपने ध्येय पथ पर सर्वदा अग्रसर रहना जिस संस्था का एक मात्र उद्देश्य है वह देश की प्रतिष्ठित संस्था‘ लोकनायक जयप्रकाश राष्ट्रीय कला एवं संस्कृति प्रतिष्ठान’ ने आगामी 21 दिसम्बर 2022 को दिल्ली में अवस्थित ‘ इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ में ‘लोकनायक राष्ट्रीय सम्मान समारोह’ का आयोजन कर रही है। इस समारोह का उद्देश्य समाज के उन व्यक्तित्व को सम्मानित करना होता है जो अपने विशेष योगदान से समाज को सर्वदा एक समृद्धि के मार्ग पर लेजाने का कार्य करते रहते हैं। इसमें प्रसिद्ध कलाविद्, शिक्षाविद्, संगीतज्ञ, फिल्मकार, कलाकार , मूर्तिकार, प्रशासनिक अधिकारी, समाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार एवं नाटककार आदि को सम्मानित किया जाता रहा है।

    


    लोकनायक राष्ट्रीय स्मृति सम्मान - 2022 के लिए चयनित देश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम - 

1. लोकनायक संस्कृति शिखर सम्मान - पद्मश्री डॉ कपिल तिवारी (कलाविद, पूर्व सचिव जनजातीय कला संग्रहालय )

2. लोकनायक कला रत्न सम्मान - अर्पणा कौर (प्रसिद्ध समकालीन चित्रकार, दिल्ली)

3. लोकनायक शिक्षा सम्मान - प्रो. अनु सिंह लाठर (कुलपति, डॉ बी. आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय) 

4. लोकनायक साहित्य और दर्शन सम्मान - प्रो. सच्चिदानन्द मिश्रा (दर्शनविद्, मेम्बर सेक्रेटरी, आई. सी.पी.आर) एवं श्री अरुण उपाध्याय (वेद-विज्ञान चिंतक, पूर्व डी.जी.पी ओडिशा)

5. लोकनायक संगीत सम्मान - प्रिया वेंकट रमण (भरतनाट्यम, शास्त्रीय नृत्यांगना)

6. लोकनायक कला संरक्षण व प्रोत्साहन सम्मान - अंजनी सिंह (पूर्व मुख्य सचिव एवं महानिदेशक, बिहार म्यूजियम)

7. लोकनायक कला संस्कृति संवर्धन सम्मान - श्री राहुल रस्तोगी (निदेशक, खजुराहो संगीत समारोह)

8. लोकनायक विशिष्ट योगदान सम्मान -  डॉ. अरविंदर सिंह कांग (निदेशक-युथ वेलफेयर, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय)

9. लोकनायक दृश्य कला सम्मान - सुबोध केरकर (प्रसिद्ध इंस्टालेशन कलाकार, निदेशक, गोवा संग्रहालय)

10. लोकनायक लोककला सम्मान - श्री राम शब्द सिंह (वरिष्ठ लोक कलाकार, कोहबर कला‌)

11. लोकनायक प्रदर्शनकारी कला सम्मान - नलिनी निहार नायक (नाटककार, लेखक)

12. लोकनायक कला और संस्कृति लेखन सम्मान - श्री नर्मदा प्रसाद उपाध्याय (पूर्व आयुक्त और वरिष्ठ कला लेखक) एवं आलोक पराड़कर (पत्रकार, कला लेखक)

13. लोकनायक राष्ट्रीय "युवा प्रतिभा"  सम्मान - समीर कुमार ( निदेशक, प्रसार भारती डीजिटल विंग )


लोकनायक अंतरराष्ट्रीय सम्मान-2022 

      जे पी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड : 

1- पर्यावरण: श्री चंडी प्रसाद भट्ट, ( प्रख्यात पर्यावरणविद चिपको आंदोलन के प्रणेता,मैग्सेसे एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से सम्मानित )

2- न्याय क्षेत्र : श्री-बी०जी०कोल्से (पूर्व मुख्य न्यायाधीश,मुंबई हाईकोर्ट )

3- सामाजिक समरसता : श्री संदीप पाण्डेय (प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता , मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित) 

4- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी : डा० अभय कुमार (प्रख्यात वैज्ञानिक ,पूर्व निदेशक, इसरो)


जे पी राष्ट्रीय अवार्ड :

1- पर्यावरण : डा० जितेंद्र नागर (भूगर्भ विज्ञानी एवं पर्यावरणविद , महासचिव, ई एस डी ए)

2- सामाजिक समरसता : मोहम्मद कमर आलम (अध्यक्ष,  उ० प्र० नियंत्रण बोर्ड )( महिला एवं बाल विकास विभाग) 

3- खेल : श्री महेन्द्र पाल सिंह ( हाकी) अर्जुन अवार्ड से सम्मानित 

4- कला एवं संस्कृति : 

 पद्मविभूषण डा० सरोजा वैद्यनाथन

 पद्मविभूषण श्री राम सुतार 

 डा० धर्मवीर वशिष्ठ (कला एवं संस्कृति विभाग,मोहन लाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर)

5- महिला सशक्तिकरण : डा० अंशु गुप्ता (संस्थापक,देवात्री फाउंडेशन)

6- फिल्म क्षेत्र:

           श्री महेन्द्र कपूर (पार्श्व गायक, देशभक्ति (मरणोपरांत)

           श्री रोहन कपुर , पार्श्व गायक एवं अभिनेता

7- साहित्य : पद्मश्री डा० ऊषा किरण खान

8- शिक्षा : डा० अच्युत सामंत  (संस्थापक, कलिंग विश्वविद्यालय) 

9- पत्रकारिता एवं मीडिया :

           श्री सुधांशु रंजन ( प्रख्यात पत्रकार एवं पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक दूरदर्शन) 

           श्री अरविन्द मोहन (सुप्रसिद्ध लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार) 

10- क्लोरेट एवं गुड गवर्नेस : श्री विशाल सिंह (चेयरमैन, नेशनल कंज्यूमर कोआपरेटिव फैडरेशन लि०)

11- उद्योग एवं व्यापार : श्री आर ० के० सिन्हा ( पूर्व सांसद एवं संस्थापक,एस. आई. एस.)



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,