हर बूथ भाजपा-हर घर भाजपा के मंत्र के साथ

लखनऊ 26 दिसम्बर 2022। भारतीय जनता पार्टी के राज्य मुख्यालय पर सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता व प्रदेश महामंत्री संगठन श्री धर्मपाल सिंह जी की मौजूदगी में हुई बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री, क्षेत्रीय अध्यक्ष, नगर निगमों में निकायों के संयोजक और मोर्चाे के प्रदेश अध्यक्ष सम्मिलित हुए। बैठक में पार्टी द्वारा विगत दिनों चलाए गए कार्यक्रमों व अभियानों की समीक्षा की गई साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि निकायों में किए गए विकास कार्यों के साथ ही मोदी सरकार व योगी सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, स्मार्ट सिटी मिशन, नगरीय परिवहन, मेट्रो रेल सेवा, दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी अजीविका मिशन, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना तथा अमृत मिशन जैसी योजनाओं बदली नगर निकायों की स्थिति भाजपा की बड़ी विजय का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के परिश्रमी कार्यकर्ताओं का जनता के साथ सतत सम्पर्क व संवाद ही पार्टी को सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व सर्वसमावेशी बनाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ तक के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव में पार्टी की जीत के लिए काम करना है। उन्होंने जिला व वार्ड स्तर पर चुनाव समितियों के गठन पर भी जोर दिया। श्री चौधरी ने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपकर चुनावी रणनीति तैयार की जाए। हर बूथ भाजपा-हर घर भाजपा के मंत्र के साथ प्रत्येक दहलीज तक सम्पर्क करना है। श्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि मण्डल प्रवास योजना के तहत प्रदेश से लेकर जिले तक का प्रत्येक पदाधिकारी मण्डलों में प्रवास करने जायेगें। मण्डल प्रवासी मण्डलों में जाकर मण्डल के पदाधिकारियों, सेक्टर व बूथ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ संगठनात्मक बैठकें करेंगे। प्रवास के दौरान लोगों से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, ऐतिहासिक निर्णयों तथा पार्टी की विचारधारा पर चर्चा करेंगे। प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह ने बैठक में कहा कि बूथ की मजबूत संरचना ही संगठन की मजबूती का आधार है। इसलिए बूथ सशक्तिकरण के लिए हम सभी को जुटना है। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम, अभियान व योजना के केन्द्र में सेक्टर व बूथ ही होना चाहिए। हमें सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाए। बूथ पर नियमित बैठकें हो तथा बूथ समिति के एक-एक सदस्य की संगठनात्मक जिम्मेदारी तय हो। बूथ समितियों के साथ पन्ना प्रमुखों का सम्पर्क व संगठन द्वारा तय कार्ययोजना के क्रियान्वयन के लिए पन्ना प्रमुखों का पन्ने पर अंकित सभी मतदाताओं से नियमित सम्पर्क तय किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सपा-बसपा समेत तमाम विपक्षी दल सिर्फ चुनाव के समय ही सक्रिय होते हैं। जबकि भाजपा अनवरत रूप से प्रकृति संरक्षण संवर्धन, जनसेवा तथा अन्य सामाजिक सरोकार के कार्यों के द्वारा जनता के बीच रहती है। जनता के बीच यही सतत सक्रियता भाजपा को जन-जन की पार्टी बनाती है। उन्होंने मोर्चो के कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ आगामी कार्ययोजना पर कहा कि सभी मोर्चे आगामी दिनों में सेक्टर व बूथ स्तर पर अपनी सक्रियता को और अधिक बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी विचारधारा के साथ जोडे़। बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री जे0पी0एस राठौर, श्री गोविन्द नारायण शुक्ला, श्री अश्वनी त्यागी, श्री अमर पाल मौर्य, श्री अनूप गुप्ता, श्रीमती प्रियंका सिंह रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मानवेन्द्र सिंह, डॉ0 धर्मेन्द्र सिंह, श्री मोहित बेनिवाल, श्री रजनीकान्त महेश्वरी, श्री महेश चन्द्र श्रीवास्तव सहित मोर्चो के प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री सम्मिलित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,