प्रदेश में अब तक 55.37 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद 886004 किसानों को किया गया 9526.45 करोड़ का भुगतान

लखनऊ: दिनाक 17 जनवरी 2023 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के उद्देश्य से खरीफ क्रय वर्ष 2022-23 में सीधे खरीद करते हुए, विभिन्न धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से अब तक 5537237.85 मीट्रिक टन धान खरीद कर ली गयी है। इस योजना के तहत अब तक 886004 किसानों को लाभाविन्त किया गया है और 9526.454 करोड़ का भुगतान उनके खातों में किया गया है। खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 78653.72 मीट्रिक टन धान खरीद हुई है। क्रय हेतु प्रदेश में खाद्य विभाग व विभिन्न क्रय एजेंसियों द्वारा 4431 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। धान खरीद हेतु निर्धारित 70 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष अब तक लगभग 80 प्रतिशत खरीद कर ली गयी है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?