हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’

लखनऊ, 10 जनवरी 2023। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी की मौजूदगी में ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ तथा नगर निकाय चुनाव की तैयारियों एक बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, श्री नकुल दुबे, श्री अनिल यादव, तथा प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह जी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्री हम्माम वहीद ने जानकारी देते हुए बताया कि आदरणीय श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में 26 जनवरी 2023 से शुरू होने वाले ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ दो महीनों तक चलेगा जिसके अन्तर्गत ब्लाक कांग्रेस कमेटियों के द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया जायेगा। यह अभियान पदयात्रा के रूप में देश की सभी ग्राम पंचायतों व गांवों और मतदान केन्द्रों को कवर करेगी। प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे जी ने भी आज अपने प्रभार क्षेत्र के जनपदों के जिला/शहर अध्यक्षों के साथ बैठक कर ‘‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’’ के सफल संचालन की दिशा में रणनीति तैयार की।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,