उत्तर प्रदेश के डॉ.पयोदकांत मिश्र को वाणिज्य विषय में पी.एचडी., डॉ.पंकज दास (कौशिक चैतन्य जी महाराज) को वेदान्त विज्ञान के क्षेत्र में डॉक्टोरेट की उपाधि से विभूषित

दिल्ली स्थित इंडिया हैविटेड सेंटर में यूनिवर्सिटी ऑफ मकारिया , रशिया का दीक्षांत समारोह आयोजित।
-समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले मनीषियों को प्रदान की गई डॉक्टोरेट की मानद उपाधि।
-समाज सेवा, वाणिज्य, फ़ार्मास्यूटिकल्स विज्ञान, जंतु विज्ञान एवं बिज़नेस मैनेजमेंट आदि क्षेत्रों में पी.एच.डी एवं डी.लिट् की मानद उपाधि प्रदान की गई। - इंदौर की डॉ. माला सिंह ठाकुर को समाज सेवा के क्षेत्र में, डॉ. सपना मालवीया को फ़ार्मास्यूटिकल्स साइंसेज़ में (डी.एस. सी) डॉ. मनीश जायसवाल को बिज़नेस मैनेजमेंट में पी.एच.डी, डॉ. उमा जौहरी सक्सेना को बिज़नेस मैनेजमेंट में डॉक्टोरल एवं डॉ. विक्रम सिंह को जंतु विज्ञान (जूलोजी) विषय में पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। - उत्तर प्रदेश के डॉ.पयोदकांत मिश्र को वाणिज्य विषय में पी.एचडी., डॉ.पंकज दास (कौशिक चैतन्य जी महाराज) को वेदान्त विज्ञान के क्षेत्र में डॉक्टोरेट की उपाधि से विभूषित किया गया। दिल्ली, वर्ल्ड रिसर्चर्स समिट- 2023 के अंतर्गत यूनिवर्सिटी ऑफ मरीरिया द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय समिट एवं डॉक्टोरल एवार्ड सम्मेलन का आयोजन इंडिया हैबिटेट सेंटर दिल्ली में आयोजित किया गया। इस अवार्ड सेरेमनी में अतिथि के रूप में डॉ. किरीट सोलंकी ( राज्यसभा सांसद), डॉ. सच्चिदानंद मिश्रा (मेंबर सेक्रेटरी- आई सी पी आर- शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार),सीनेट मेंबर मकारिया यूनिवर्सिटी डॉ. प्रमोद कुमार राजपूत (कैडिला फ़ार्मा कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट), डॉ. परीन सोमानी (लंदन), श्री ओ.पी सिंह (डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस- उ.प्र- सेवानिवृत्त), डॉ. लैला. एम (इरान), डॉ. संदीप मारवाह ( चांसलर-आफ्ट यूनिवर्सिटी), श्री चार्ल्स थामसन (आस्ट्रेलिया), श्री मती एंका वर्मा ( रोमानिया), श्रीमती हेना पैघम ( अफ़ग़ानिस्तान), श्री रवि इंद्र सिंह ( सीनेट मेंबर- पंजाबी यूनिवर्सिटी),श्री जितेंद्र मणि त्रिपाठी ( डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस -नई दिल्ली) मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स इंदौर के समूह निदेशक डॉ पुनीत कुमार द्विवेदी आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले एवार्डीज को डॉकटोरेट की उपाधि दी गई जिनमें कुशीनगर, उ.प्र. के डॉ.पयोदकांत मिश्र को वाणिज्य के क्षेत्र में डॉक्टोरल की उपाधि से विभूषित किया गया। इंदौर की डॉ. माला सिंह ठाकुर को समाज सेवा के क्षेत्र में पी.एच. डी की उपाधि से सम्मानित किया गया।इंदौर के मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ार्मास्यूटिकल्स साइंसेज़ की हेड ऑफ़ इंस्टीट्यूट डॉ. सपना मालवीया को फ़ार्मास्यूटिकल्स साइंसेज़ में डी. लिट् ( पोस्ट डॉक्टोरल) की उपाधि के सम्मानित किया गया। इंदौर की डॉ. उमा सक्सेना एवं डॉ. मनीष जायसवाल को व्यवसाय प्रबंधन के क्षेत्र में पी.एच.डी की उपाधि से सम्मानित किया गया। मॉडर्न इंटरनैशनल स्कूल के उप-प्रधानाध्यापक डॉ. विक्रम सिंह को जंतु विज्ञान के क्षेत्र में पी.एच.डी की उपाधि से सम्मानित किया गया। जाने माने संत डॉ. कौशिक चैतन्य ( पंकज दास जी महाराज) को वेदांत विज्ञानों क्षेत्रों पी.एच.डी की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत से हुआ। स्वागत भाषण सी.डब्लू.एस.आई. आर के निदेशक डॉ. अभिषेक पांडेय ने दिया। डॉक्टोरल एवार्ड सेरेमनी में “डॉक्टोरल ओथ” मकारिया विश्वविद्यालय के सीनेट मेंबर डॉ. राजपूत ने दिया। सीनेट मेंबर डॉ. राजपूत का स्वागत डॉ. नेहा शर्मा चौधरी ( हेड एडमिशन- मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स) ने किया। डॉ. पुनीत कुमार द्विवेदी (मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट्स, इंदौर) के आभार ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,