हिंदी पत्रकारिता की 197वीं वर्षगांठ पर सुरेंद्र अग्निहोत्री हेरम्ब मिश्र रंगभारती सम्मान से सम्मानित

हिंदी पत्रकारिता की 197वीं वर्षगांठ पर अनेक पत्रकार सम्मानित लखनऊ। हिन्दी पत्रकारिता की 197वीं वर्षगांठ पर मंगलवार को गोमतीनगर के बौद्ध शोध संस्थान के प्रेक्षागार में हिन्दी पत्रकारिता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें लंबे समय तक हिंदी पत्रकारिता की अलख जगाने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। महंत देव्या गिरि और सुधीर हलवासिया ने इन्हें सम्मानित किया। आयोजन अखिल भारतीय हिंदी पत्रकार संघ तथा रंगभारती की ओर से किया गया। रंगभारती के अध्यक्ष श्याम कुमार ने बताया कि आज ही के दिन 196 साल पहले कोलकाता से हिंदी के पहले समाचार पत्र उदंत मार्तंड का प्रकाशन युगल किशोर शुक्ल ने शुरू किया था। प्रयागराज लंबे समय तक हिंदी पत्रकारिता को सिंचित करने वाला स्थल रहा। हिंदी पत्रकारिता की एक विशेषता इसका अन्य भाषाओं के पत्रकारों के माध्यम से विकास होना भी रहा।
आयोजन के दौरान इन्हें किया गया सम्मानित
■ शंकर दयालु श्रीवास्तव रंगभारती सम्मान- प्रमुख मीडिया संस्थान बाबूराव विष्णु पराड़कर रंगभारती सम्मान-अच्युतानंद मिश्र लक्ष्मीनारायण गर्दे रंगभारती सम्मान- ज्ञानेंद्र शर्मा, जगदम्बा प्रसाद शुक्ल रामकृष्ण रघुनाथ खाडिलकर रंगभारती सम्मान-अजय कुमार, राजेंद्र द्विवेदी, सुरेश बहादुर सिंह सच्चिदानंद वात्स्यायन अज्ञेय रंगभारती सम्मान- डॉ. हरिराम त्रिपाठी, योगींद्र द्विवेदी, स्नेह माथुर गणेशशंकर विद्यार्थी रंगभारती सम्मान-दिलीप सिन्हा, श्रीधर अग्निहोत्री डॉ. धर्मवीर भारती रंगभारती सम्मान- रुबिका लियाकत, प्रदीप शाह, भगवंत प्रसाद पांडेय हेरम्ब मिश्र रंगभारती सम्मान-सुरेंद्र अग्निहोत्री, अवनीष त्यागी, रतिभान त्रिपाठी, डा.अतुल कुमार सिंह, कृष्णबिहारी श्रीवास्तव रंगभारती सम्मान- राम सिंह तोमर, अजय श्रीवास्तव, अजय वर्मा, अतुल चतुर्वेदी

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,