अहमदनगर जिले का नाम अहिल्या देवी होल्कर के नाम रखा जाएगा - मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की घोषणा

नई‍ दिल्ली 1 : पुण्यश्लोक अहिल्या देवी ने सुशासन की मिसाल पेश की है। उन्होंने भारत को प्रशासनिक संरचना का एक महान उपहार दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को अहमदनगर जिले का नाम अहिल्या देवी होल्कर के नाम पर रखने का फैसला सरकार ने लिया। तहसील जामखेड के चौंडी में पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर की 298वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री. शिंदे बोल रहे थे। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राजस्व, पशुपालन, डेयरी विकास मंत्री और जिला संरक्षक मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, सांसद सदाशिवराव लोखंडे, सांसद डॉ. सुजय विखे पाटिल, विधायक प्रो. राम शिंदे, मोनिकाताई राजळे, बबनराव पचपुते, गोपीचंद पडळकर, सुरेश दास, पूर्व सांसद विकास महात्मे और पूर्व विधायक भीमराव धोंडे, अन्नासाहेब डांगे, बाळासाहेब मुर्कुटे, लक्ष्मणराव ढोबले, पोपटराव गावड़े आदि उपस्थित थे। सर्वप्रथम मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री सहित उपस्थित गणमान्य लोगों ने पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर की प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़ाकर प्रणाम किया। गणमान्य लोगों ने क्षेत्र में स्थापित मूर्तियों का भी निरीक्षण किया। छत्रपति शिवाजी महाराज के चरण कमलो से महाराष्ट्र की भूमि पवित्र हो गई है तथा इस भूमि में प्राप्त संस्कार और विरासत आगे लेकर जाने के लिए राज्य में कई महान व्यक्तियों ने बीडा उठाया है, जिसमें अहिल्याबाई होलकर का भी नाम शुमार है। उनका जन्म अहमदनगर जिले के जामखेड तहसील में चौंडी में हुआ। विवाह के बाद वे मराठा साम्राज्य की प्रसिध्द महारानी बनी और मालवा राज की जनता को सफलतापूर्वक संभाला। अहिल्याबाई होलकर ने सभी क्षेत्रों के लोगों के कल्याण के लिए काम किया। श्री. शिंदे ने जानकारी दी की, पुण्यश्लोक अहिल्या देवी के कार्य और उपलब्धियाँ बहुत बड़ी थीं। आम लोगों के लिए उनका बलिदान विश्वप्रसिध्द है। इसी दौरान उन्होंने भू-राजस्व, कृषि, मुद्रा व्यवस्था, डाक सेवा जैसी व्यवस्थाओं की स्थापना की। उन्होंने अपना समस्‍त जीवन किसानों और आम लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री शिंदे ने इस अवसर पर कहा की अहिल्यादेवी जिस मिट्टी में जन्मी, उस पर हमारा बड़ा कर्ज है और इस मिट्टी के हम ऋणी है । आगे जानकारी देते हुए श्री. शिंदे ने कहा कि, हमारी सरकार भी न्याय प्रिय है , सरकार ने आम लोगों की भलाई के लिए कई फैसले लिए हैं । राज्य सरकार ने केंद्र सरकार की तर्ज पर "नमो शेतकरी सम्मान योजना" शुरू की है । अब किसानों को 12 हजार रुपये मिलेंगे, जिसमें से 6 हजार केंद्र सरकार से और 6 हजार राज्य सरकार से मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर सहकारी निगम के लिए 10 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,