अहिल्या देवी होल्कर ने एक न्यायोचित शासन प्रणाली का निर्माण किया - उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

उपमुख्यमंत्री श्री. फडणवीस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्वराज्य की ज्योति जलाई। हमारे आत्मभिमान, आत्मविश्वास व आत्मसन्मान को जागृत कर हिंदुवी स्वराज को बढ़ाया। पुण्यश्लोक अहिल्या देवी ने अपने कार्यों से पूरे देश में हिन्दू स्वराज्य का विस्तार किया। न्यायप्रिय शासन व्यवस्था की स्थापना ,कर आमजन के जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य किया। अहिल्या देवी होल्कर का शासन परिवर्तनकारी और प्रगतिशील था। पुण्यश्लोक अहिल्या देवी होल्कर ने उस दौरान एक न्यायपूर्ण शासन व्यवस्था बनाई । राज्य में अधोसंरचना का भी निर्माण किया और दहेज बंदी,शराब बंदी के प्रति लोगों को जागरूक किया। उसी दौर में देश भर में विभिन्न मंदिरों का जीर्णोद्धार कराने का श्रेय भी उनाको जाता है। राज्य सरकार ने चरवाहों के लिए ऋण योजना को मंजूरी दी और मानसून के मौसम में उनके लिए चारागाह भूमि आरक्षित करने का निर्णय लिया।राज्य में धनगर बस्ती को मुख्य सड़कों से जोड़ने के लिए बजट में प्रावधान किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि धनगर समुदाय के लोगों के लिए हर साल 25 हजार घर बनाने का निर्णय लिया गया है.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,