उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी ने ध्वजारोहण किया

लखनऊ, 16 अगस्त 2023। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में 76 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षों उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू, स्व0 श्रीमती इन्दिरा गांधी, स्व0 राजीव गांधी जी की प्रतिमाओं पर एवं बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। तद्पश्चात राष्ट्रीय गीत ‘‘वंदे मातरम’’ से ध्वजारोहण कार्यक्रम का आरंभ हुआ, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा परंपरागत तरीके से ध्वजारोहण कार्यक्रम किया तथा राष्ट्रगान ‘‘जन गण मन’’ से ध्वजारोहण कार्यक्रम का समापन हुआ। ध्वज रक्षक की भूमिका का निर्वहन उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी जी ने उपस्थित कांग्रेसजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि हमारे पूर्वजों एवं भारत माता के लाखों वीर जवानों की शहादत के बाद हमें 15 अगस्त 1947 को आजादी प्राप्त हुई। हमें अपने पूर्वजों एवं वीर जवानों के बलिदानों को व्यर्थ नहीं जाने देना है, हम सभी मिलकर अपने देश एवं संविधान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। श्री खाबरी ने आगे कहा कि यह देश राष्ट्रपिता गांधी, पं0 नेहरू, सरदार पटेल, सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद, लाल बहादुर शास्त्री, भगत सिंह, दादा भाई नौरोजी, डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद, डॉ0 अम्बेड़कर, लाला लाजपत राय, बाल गंगाधर तिलक, अशफाक उल्ला खान, सुखदेव, राम प्रसाद बिस्मिल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, रानी लक्ष्मी बाई, सरोजनी नायडू, विजयलक्ष्मी पंडित, इंदिरा गांधी, सहित असंख्य ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों का ऋृणी है। श्री खाबरी ने आगे कहा कि आज देश में नफरत एवं विघटन की राजनीति उन लोंगों द्वारा की जा रही है जिनके राजनैतिक पूर्वज अंग्रेजों की चाटुकारिता करते हुए देश की आजादी के प्रबल विरोध रहे, उन्हीं लोगों द्वारा आज धर्म, जाति, सम्प्रदाय के नाम पर लोगों को भड़काकर एक दूसरे से लड़ा कर सत्ता में बने रहने की राजनीति की जा रही। पूरे देश में भय एवं नफरत का माहौल है, मणिपुर हिंसा एवं हरियाणा की घटना इसका जीता जागता उदाहरण है, जहां महिलाओं को नग्न अवस्था में घुमाया जाना पूरे देश को शर्मसार करता है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। पिछले नौ वर्षो से केन्द्र सरकार की विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए तरह-तरह के मुद्दे लाये जाते हैं तथा बयानबाजी और शेखी बघारी जाती है लेकिन जनता सचेत है। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, डॉ0 मसूद अहमद, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, अखिलेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, सैफ अली नकवी, संगठन सचिव अनिल यादव, मीडिया संयोजक ललन कुमार, अशोक सिंह, अंशू अवस्थी, प्रदेश प्रवक्ता, कृष्णकांत पाण्डेय, पंकज तिवारी, संजय सिंह, विकास श्रीवास्तव, शुचि विश्वास, सचिन रावत, हम्माम वहीद, आसिफ रिजवी रिंकू, प्रदीप सिंह, प्रियंका गुप्ता, रफत फातिमा, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, वरिष्ठ कांग्रेेस नेता द्विजेन्द्र त्रिपाठी, अनुसुईया शर्मा, वीरेन्द्र मदान, लालती देवी, सिद्धार्थप्रिय श्रीवास्तव, रमेश मिश्रा, अमरनाथ अग्रवाल, प्रमोद सिंह, बृजेन्द्र सिंह, आर0पी0 सिंह, राजेश सिंह काली, डॉ0 जियारमा वर्मा, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, सुभाष मिश्र, नईम सिद्दीकी, शहाना सिद्दीकी, प्रभाकर मिश्रा, अरशी रजा, सरदार रंजीत सिंह, सुशील तिवारी, विजय बहादुर, शुऐब खान, नरेश बाल्मीकि, शीला मिश्रा, शमीम खान, अंशू त्रिपाठी, कमलेश भारती, सुशीला सोनकर, प्रज्ञा सिंह, राकेश पाण्डेय, गोविन्द सिंह, नितान्त सिंह, विभा त्रिपाठी, डॉ0 सुधा मिश्रा, अनिल शुक्ला, राजेश जायसवाल, अमित त्यागी, सोमेश सिंह चौहान, डॉ0 रिचा कौशिक, संजय शर्मा, सैय्यद हसन अब्बास, मुन्नालाल भारती, के0के0 शुक्ला, परवेज मंसूरी, राजेन्द्र पाण्डेय, अयूब सिद्दीकी, के0डी0 शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?