75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव का कल शुभारम्भ

लखनऊ: 27 सितम्बर, 2023 उत्तर प्रदेश के भाषा विभाग द्वारा ’’75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव’’ मनाया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ उ0प्र0 संस्कृत संस्थान, नया हैदराबाद, लखनऊ के सभागार में दिनांक 28.09.2023 को किया जा रहा है। प्रथम सत्र का आयोजन पूर्वाह्न 11ः30 बजे से एवं द्वितीय सत्र का आयोजन अपराह्न 4ः00 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां, निदेशक, विनय श्रीवास्तव, उ0प्र0 संस्कृत संस्थान द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि तमिल के महाकवि सुब्रमण्यम भारती जी के जन्म दिवस दिनांक 11 दिसम्बर भारतीय भाषा दिवस के रूप में घोषित है। इस भारतीय भाषा दिवस को इस वर्ष 75 दिवसीय भारतीय भाषा उत्सव के रूप में पूरे प्रदेश में मनाया जा रहा है। इसी के अन्तर्गत शुभारम्भ कार्यक्रम में बहुभाषी संगोष्ठी (हिन्दी, तमिल, कन्नड़, मराठी, संस्कृत, उड़िया, पंजाबी, सिंधी, उर्दू) एवं बहुभाषीय कवि सम्मेलन (हिन्दी, तमिल, कन्नड़, मराठी, संस्कृत, उड़िया, पंजाबी, सिंधी, उर्दू) तथा रामायण पर आधारित नाटक का मंचन किया जा रहा है। बहुभाषीय काव्य समारोह की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ० अशोक चक्रधर करेंगे। भारतीय भाषा उत्सव कार्यकम का उद्घाटन 04ः00 बजे होगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?