मंजु तिवारी कुमार
सोलह वर्षों से संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में रह रही मंजु तिवारी कुमार का जन्मस्थान उत्तरांचल है। प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा नई दिल्ली तथा स्नातकोत्तर शिक्षा दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है। लेखन, पठन, संगीत और भ्रमण इनके मुख्य शौक हैं। लेखन के क्षेत्र में दिल्ली में कई साल दिल्ली प्रेस की पत्रिकाओं गृहशोभा, सरिता में लेख, कहानी व अनुवाद का कार्य किया। वर्तमान में फ़ीलैन्सिंग और वेबिनार द्वारा हिंदी साहित्य से जुड़ी हुई हैं।