धूप का बादल पुस्तक का हुआ विमोचन

 

चित्र में मंचासीन , डॉक्टर रीमा सिन्हा, लेखिका अमृत बिसारिया डॉक्टर सुलतान शाकिर हाशमी,संपादक नूतन कहानियां  सुरेन्द्र अग्निहोत्री,


मुख्य अतिथि उप लोकायुक्त दिनेश सिंह ने दीप प्रज्वलित करके आयोजन  का शुभारंभ किया


लखनऊ। हिन्दी संस्थान में मुंशी प्रेमचंद सभागार में  दुबई की लेखिका अमृत बिसारिया की पुस्तक (धूप का बादल) का हिंदी संस्थान में विमोचन हुआ।कई वरिष्ठ साहित्यकार समाजसेवी व राजनैतिक गलियारे के बुद्धिजीवी वर्ग  ने अमृत बिसारिया की लिखी पुस्तक (धूप का बादल)  पर रोशनी डाली। मशहूर एंकर एंड वक्ता आसिम काकोरवी के बेहतरीन मंच संचालन में कार्यक्रम में उपस्थित कई मशहूर कवि कवित्रियों व शायरा ने खूबसूरत अंदाज़ में किताबों की अहमियत के बारे में बताया, कार्यक्रम में उपलोकायुक्त दिनेश सिंह, एमएलसी पवन सिंह चौहान,  संपादक सुरेन्द्र अग्निहोत्री, डॉक्टर सुलतान शाकिर हाशमी, डॉक्टर रीमा सिन्हा, अजीज़ सिद्दीकी, अब्दुल वहीद, ज़ुबैर अहमद,डॉ विभा प्रकाश, डॉ मीरा कनौजिया, श्री मिश्रा, डॉ उमेश प्रकाश, सीमा श्रीवास्तव और तथा विशिष्ठ अतिथि मुकुल महान अनवर आलम, मुश्ताक बेग,रुबीना अयाज़,अख़्तर अंसारी, एन.आलम, नौशाद बिलगिरामी, आरिफ़ मुकीम, मोहम्मद इकराम, जमील मलिक, आलोक राजा, व अदीबा ख़ान तथा गिन्नी सहगल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।सभा के अन्त में साहित्यकार अमृत बिसारिया ने अपनी लिखी एक कविता सुनाई।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?