कु० सौम्या सोनी का भू-वैज्ञानिक ग्रेड-। (राजपत्रित अधिकारी) के पद पर चयन,कु० सौम्या ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र का नाम रोशन किया


लखनऊ : 23 दिसम्बर, 2024
 भारतीय भू-सर्वेक्षण विभाग (खान मंत्रालय भारत सरकार) के अधीन भू-वैज्ञानिक ग्रेड-। (राजपत्रित अधिकारी) के पद पर कु० सौम्या सोनी एम.टेक.पुत्री महेश कुमार, कल्पना सोनी का चयन(AIR-34) संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा 2024 में हुआ है। कु० सौम्या ने बुन्देलखण्ड क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कु० सौम्या सोनी बचपन से ही प्रतिभाशाली रही है। विकास में पिछडे क्षेत्र से आने के बाद भी अपनी शिक्षा पर विशेष फोकस किया और डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर, मध्य प्रदेश एम.टेक. करने के बाद सफलता अर्जित की।बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद,लखनऊ के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र अग्निहोत्री ने संस्था की ओर से 
कु० सौम्या को बधाई देते हुए अपनी मातृभूमि बुन्देलखंड के प्रति सदैव ध्यान देने का अनुरोध किया।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?