प्रदीप कुमार मौर्य ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

लखनऊ 

                

      समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल की उपस्थिति में कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रदीप कुमार मौर्य ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर भी अरविन्द कुमार सिंह एम.एल.सी. भी उपस्थित थे। 

      श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व और समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर श्री संजीव कुमार प्रजापति राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय आरक्षण आंदोलन और मऊ जनपद के घोसी नगर पंचायत के चेयरमैन श्री कयूम अंसारी भाजपा छोड़कर अपने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुये। इलाहाबाद के मो0 शारिक ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।   

       समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से सर्वश्री सत्येन्द्र कुमार मौर्य, संजय मौर्य, डाॅ0 काशीनाथ कुशवाहा, इं0 राजू मौर्य, भीम मौर्य, आनन्द स्वरूप महाराज, गुलाब सिंह राजभर, दिनेश कुमार राजभर, राजेश पटेल हैं। 

      इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गुलाब सिंह राजभर और श्री पंकज कुमार राजभर ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?