प्रदेश की 35 नागर निकायों में कान्हा गौशाला/पशु शेल्टर होम्स के निर्माण हेतु 5623.31 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष 2811.78 लाख रूपये की धनराशि अवमुक्त

 

 

दिनांक: 11 अक्टूबर, 2019

 

उत्तर प्रदेश के नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय राजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के मंत्री श्री आशुतोष टण्डन ने बताया  कि नगर विकास  विभाग द्वारा  संचालित कान्हा गौशला एवं बेसहारा  पशु आश्रय योजना के अन्तर्गत प्रदेश की 35 नागर निकायों में कान्हा गौशाला/ पशु शेल्टर होम्स का निर्माण किये जाने हेतु आज 11 अक्टूबर 2019, को 5623.31 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के सापेक्ष  2811.78 लाख रूपये  की धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है। श्री टण्डन ने  बताया कि इन कार्यो को समयबद्ध , मानक व गुणवत्तापूर्ण  ढंग के साथ निर्धारित समय-सीमा के अन्तगर्त  पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये है। 

 

श्री टण्डन ने बताया कि जिन  35 निकायों में अनुदान स्वीकृत किये गये है उनके विवरण इस प्रकार है (नगर पंचायत बरबर, जनपद लखीमपुर खीरी, नगर पंचायत उंचाहार, जनपद रायबरेली, नगर पंचायत लार, जनपद देवरिया, नगर पंचायत, अमेठी, जनपद लखनऊ, नगर पंचायत कादीपुर, जनपद सुलतानपुर, नगर पंचायत अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात, नगर पंचायत, सिधौली, जनपद सीतापुर, नगर पंचायत, नवाबगंज, जनपद उन्नाव, नगर पंचायत टोडीफतेहपुर, जनपद झांसी, नगर पंचायत रूधौलीबाजार, बस्ती, नगर पंचायत अवागनपुर, जनपद मुरादाबाद, नगर पंचायत, कांठ, जनपद रायबरेली, नगर पंचायत बक्शी का तालाब, जनपद लखनऊ, नगर पंचायत, सलोन, जनपद रायबरेली, नगर पंयायत नसीराबाद, जनपद अलीगढ़ नगर पंचायत धौराटाण्डा, जनपद बरेली, नगर पंचायत हर्रा, जनपद-मेरठ, नं0पं0 अग्रवाल मण्डी टटीरी, जनपद बागपत, नगरपालिका परिषद रूदौली, जनपद अयोध्या न0प0प0 आजमगढ़ जनपद आजमगढ़, न0पा0प0 सीतापुर जनपद सीतापुर, न0पा0प0 खैराबाद, जनपद सीतापुर न0पा0प0 फर्रूखाबाद जनपद फर्रूखाबाद, न0पा0प0 उन्नाव जनपद उन्नाव, न0पा0प0 सुल्तानपुर जनपद सुल्तानपुर, न0पा0प0 बस्ती जनपद बस्ती, न0पा0प0 जालौन जनपद जालौन, न0पा0प0 पिपाही जनपद हरदोई, न0पा0प0 साण्डी जनपद हरदोई, न0पा0प0 बिलग्राम जनपद हरदोई, न0पा0प0 नकुड़ जनपद सहारनपुर)।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?