आधी रात को घर में घुसकर महिला पर किया जानलेवा हमला

 गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिये अस्पताल में कराया भर्ती


ललितपुर।
थाना मडावरा क्षेत्र के ग्राम साढूमल गांव में रहने वाली महिला असंगरी बानाे (55) पति स्वर्गीय बीरखॉ मंगलवार की रात्रि अपने घर में सोई हुई थी।
देर रात हमलावर मकान में घुसा और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया। इसके पहले कि कोई कुछ समझ पाता हमलावर फरार हो गए। घायल महिला कि चिल्लाने की आवाज सुनकर घर के सभी लोग जग गये, मकान के भीतर घुसे कमरे की लाइट बंद थी घर में खून फैला हुआ था सभी लोग डर गए।उन्होंने पड़ोस में रहने वाले लोगों को अवगत कराया तथा घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस को घटना की जानकारी दी गई देर रात पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। महिला के घर हमलावर चोरी की नियत से आया या महिला को जान से मारने की नियत से यह तो आने वाला समय ही बताएगा। मड़ावरा पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?