कच्चा राशन के साथ पुष्पवर्षा और स्वास्थ्य किट देकर जरूरतमन्दों का हौसला बढ़ाया


आज राशन वितरण अभियान के 38वे दिन ममता चैरिटेबल ट्रस्ट लखनउ ने दिहाड़ी मजदूरों,ठेला वेंडरों,पटरी दुकानदारों,निराश्रितों और प्रवासियों के 2200 परिवारों को  खाद्यान वितरण के साथ कोरोना संरक्षण एवं जागरूकता के अंतर्गत सवस्थ किट भी प्रदान किया तथा उनके उत्साह और मनोबल को ऊर्जावान बनाने केलिए पुष्पवर्षा कर जोरदार सम्मान किया।चीफ ट्रस्टी एवं अभियान अध्यक्ष श्री राजीव मिश्रा ने बताया कि यह हम किसी का उपकार नही कर रहे है बल्कि अपने धर्म का पालन कर रहे है,तुलसीदास ने लिखा है कि परहित सरिस धरम नही भाई।पर पीड़ा नही सही अधमाई।।जब तक हमारे मजदूर,असहाय, और छोटे दुकानदार भाई अपने काम पर नही लौट पा रहे है संस्था उनकी पीड़ा की भागीदार बनी रहेगी।
आज अभियान के प्रारम्भ में गुलजार नगर के जरूरतमन्दों को सम्मान और दो गज की दूरी के साथ राशन एवं स्वास्थ्य किट प्रदान किया,जिसमे डॉ सन्तोष तिवारी,अभिषेक, बेबी,रीना,सत्यवान पांडे एवं कमल किशोर त्रिपाठी उपस्थित रहे।जबकि राजाजीपुरम के वितरण में मण्डल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा, पूर्व कोषाध्यक्ष जेपी जायसवाल, दीपक जयसवाल,निखिल तिवारी,शैलेंद्र श्रीवास्तव एवं पंकज यादव का विशेष सहयोग रहा।सहादत गंज के कश्मीरी मुहल्ला में राशन एवं कोरोना स्वास्थ्य किट सहायता पहुँचाने केलिए मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपू शुक्ल,अर्चना साहू, मण्डल उपाध्यक्ष आराधना साहू एवं मनोज तिवारी उपस्थित रहे। ही टोलफ्री 9455877777 की आपात सेवा के माध्यम से भी बी ब्लॉक इंदिरा नगर,मानस विहार,पटेलनगर,चिनहट,आदि के460 जरूरतमन्दों तक सहायता पहुचाई गयी। आज कुल मिलाकर 2660 परिवरों में वितरण हुवा है।आज के चयन,वितरण,संयोजन और यातायात व्यवस्था में प्रवीण मिश्रा, नवीन मिश्रा, मोहित मिश्रा, आयुष मिश्रा, सूर्यांश मिश्रा, आदेश शुक्ला, अजय सिंह आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया उक्त जानकारी मुख्य संरक्षक एडवोकेट विपिन मिश्रा ने दी



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?