मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र दत्त शुक्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
लखनऊ: 10 मई, 2020 - उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री उपेन्द्र दत्त शुक्ला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री शुक्ला एक मिलनसार एवं जनप्रिय नेता थे। भारतीय जनता युवा मोर्चा से लेकर भारतीय जनता पार्टी में अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए आजीवन राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति समर्पित भाव के साथ कार्य करते रहे। उनके निधन से पार्टी ने एक समर्पित कार्यकर्ता और जनता ने एक सच्चा हितैषी खो दिया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए स्व0 श्री शुक्ला के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।