मुख्यमंत्री ने आगरा में कुएं की सफाई के दौरान जहरीली  गैस रिसाव से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

 

 

मृतकों के आश्रितों के लिए 02-02 लाख रु0 की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा

 

लखनऊ: 14 जून, 2020


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद आगरा में कुएं की सफाई के दौरान जहरीली गैस रिसाव से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों के लिए 02-02 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए हंै कि इस घटना में यदि कोई घायल हुआ हो तो उसके इलाज की समुचित कार्यवाही की जाए।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?