सरकार परंपरागत उद्योगों को गति देने काम कर रही है-योगी

देश के विकास और उत्थान के लिए एमएसएमई सेक्टर की मजबूती पर बहुत कुछ निर्भर करता है-प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह


बरेली,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा के सूक्ष्म लघु उद्योग वर्चुअल सम्मेलन के जरिए पार्टी के नेताओं से सुझाव लिया। उन्होंने कहा कि देश को आत्म निर्भर बनाने पर जोर देना है। इसमें सूक्ष्म लघु उद्योग को सबसे बड़ा महत्तव है। कोरोना काल में स्थानीय उत्पादों को बढ़ाने के लिए सभी को आगे आना होगाइस कार्यक्रम 600 से अधिक भाजपा के पदाधिकारी और व्यापारी नेता मौजूद रहे। _ वर्चुअल सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना को रोकने के लिए प्रधानमंत्री के दूरदर्शी एवं त्वरित निर्णय के कारण पूरे विश्व की तुलना में भारत सबसे कम प्रभावित देशों में शामिल हैं। 1.70 लाख करोड़ के गरीब कल्याण पैकेज के कारण यूपी में 87 लाख निराश्रितों को पेंशन दी गई। 1.56 लाख परिवारों को उज्जवला के तहत गैस सिलेंडर दिया गया है। मनरेगा की मजदूरी को 202 रुपये करके मजदूरों को इस संकट काल में सहारा दिया है। ताकि वे श्रमिक सम्मान से जीवन यापन कर सकेंउन्होंने बताया कि तीसरे चरण में 20 लाख करोड़ का पैकेज घोषित किया। देश के 28 राज्यों और कई देशों तक प्रदेश से सेनेटाइजर भेजा गया है। पूर्व की सरकारों ने लघु एवं मध्यम उद्योगों को तबाह किया। प्रदेश के हर जिले में उसका एक उद्योग था जिसमें उस जिले को महारत थी प्रदेश को प्रकृति ने भरपूर उर्वरा जमीन, प्रचुर जल संसाधन दिया है। भाजपा परंपरागत उद्योगों को गति देने काम कर रही है। उद्यमी बेयर हाऊस, कोल्ड स्टोरेज आदि बना सकते है। बरेली मंडल के पीलीभीत से बांसुरी पूरे विश्व में भेजी जाती है। एमएसएमई करोडों लोगों की आजीविका का साधन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का मजबूत आधार है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एमएसएमई सेक्टर से जुड़े उद्यमियों से संवाद करते हुए कहा कि देश के विकास और उत्थान के लिए एमएसएमई सेक्टर की मजबूती पर बहुत कुछ निर्भर करता है। सूक्ष्मलघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना में उत्तर प्रदेश में देश प्रथम स्थान प्राप्त किया । मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह कहा कि प्रदेश में 90 लाख एमएसएमई इकाईयां हैं। जोकि पूरे प्रदेश की तुलना में 14.प्रतिशत हैं। इस कार्यक्रम में बरेली लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अंकित माहेश्वरी आईटी के संचालन के लिए राज अग्रवाल उपस्थित रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?