दैनिक रेडिकल टाइम्स के सँस्थापक की पुण्य तिथि मनाई

हमीरपुर 2020। दैनिक रेडीकल टाइम्स समाचार पत्र के सँस्थापक स्व. कृष्ण बल्लभ दुबे भारती की पुण्य तिथि पर जिला प्रेस क्लब के सँयोजन में गोष्ठी सँपन्न हुई।जिसमें पत्रकारों ने उनके द्वारा जिले में सर्व प्रथम हिन्दी दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित किये जाने के प्रयासों की प्रशँसा करते हुए समाचार पत्र के उज्जवल भविष्य की ईश्वर से प्रार्थना की।                       इस गोष्ठी का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिला पँचायात परिसर में स्थिति दैनिक रेडीकल टाइम्स कार्यालय मे वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण दुबे की अध्यक्षता में की हुई। गोष्ठी का सँचालन अनिलसोंनी ने किया। गोष्ठी में एस.पी.शुक्ला, अजय सिंह अध्यक्ष, महामँत्री विनोद शुक्ला, पी0डी0दीक्षित, गणेश सिंह विद्यार्थी, नीरज दुबे, हरिमाधव मिश्रा,अभिषेक दुबे, लवलेश यादव, आशुतोष दीक्षित, आदि पत्रकारों ने विचार व्यक्त किये। गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार महेश अवस्थी, भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला सहसँयोजक डा. कुंवर सिंह पवाँर, पंकज मिश्रा, आदि पत्रकारों, समाज सेवियों ने अपनी गौरवमयी उपस्थिति दर्ज की।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?