विश्व पर्यावरण दिवस पर किया गया वृक्षारोपण

हमीरपुर 06 जून 2020। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन हमीरपुर में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर श्लोक कुमार व कर्मचारियों एवं पुलिस परिवारीजनों द्वारा पौध रोपण किया गया। इस मौके पर पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
इसी प्रकार कुरारा में विश्व पर्यावरण के अवसर पर आज विकासखंड क्षेत्र के कस्बे व झलोखर गांव के सिद्धेश्वर शिव बालाजी धाम आश्रम पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक का आवाहन किया गया। वहीं कस्बें के श्री रामकृष्ण परास्नातक महाविद्यालय पर एनसीसी के जवानों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया तथा झलोखर के बालाजी धाम पर नव युवकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। सचिव अजय निरंजन ने बताया कि बढ़ती प्रकृति आपदाओं को रोकने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण की आवश्यकता है। पेड़ हमारे जीवन के लिए बहुत मूल्यवान है। अधिक से अधिक लोगों को पेड़ लगाना चाहिए। हमें शुद्ध वायु मिल सके। वहीं एनसीसी के अजय कुमार तिवारी ने बताया कि कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की जरूरत है। यह किसी एक व्यक्ति के वश की बात नहीं है। पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जिले को स्वच्छ, हरा भरा तथा खुशहाल बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने एवं उसके नियमित देखरेख की अपील की।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?