भाजपा कैसे देश के साथ छलावा एवं भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है-अजय कुमार लल्लू

लखनऊ 07 जुलाई।
पूर्व घोषित बुन्देलखण्ड जोन एवं पश्चिमी जोन उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल की बैठक सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय लखनऊ में आहूत की गयी थी पर उ0प्र0 कांगे्रस कमेटी द्वारा पूर्व घोषित कानपुर की घटना को लेकर महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देने राजभवन जा रहे उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू एवं नेता विधान मंडल दल श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ एवं उ0प्र0 कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डा0 प्रमोद कुमार पाण्डेय समेत सेवादल के दर्जनों स्वयं सेवक एवं सैंकड़ों कांग्रेसजनों केा गिरफ्तार कर इको गार्डेन ले जाया गया। जहां पुलिस हिरासत में ही सेवादल बुन्देलखण्ड जोन एवं पश्चिमी जोन की बैठक की गयी। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में सेवादल की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण एवं अत्यधिक संघर्ष की हो गयी है। उन्होने सेवादल के स्वयं सेवकों का आवाहन करते हुए कहा कि सेवादल के स्वयंसेवकों को गांव-गांव जाकर भाजपा एवं आरएसएस का सच जनता के सामने लाना होगा कि भाजपा कैसे देश के साथ छलावा एवं भ्रम की स्थिति पैदा कर रही है एवं संविधान विरोधी कार्य कर रही है।
नेता विधानमंडल दल श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने सेवादल के स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहाकि सेवादल का गौरवशाली इतिहास रहा है। लाकडाउन के दौरान सेवादल के स्वयंसेवकों द्वारा किये गये कार्यों के लिए सेवादल के स्वयंसेवकों की प्रसंशा की।
सेवादल के मध्य जोन के अध्यक्ष राजेश सिंह काली ने बताया कि बैठक में प्रमुख रूप से सर्वश्री राजेश सिंह काली, सुशील तिवारी सोनू पंडित, श्री अनिल देव त्यागी, कनिष्का राफेल, श्री संगीत तिवारी, श्री लक्ष्मी नारायण दीक्षित, श्री मांगे राम त्यागी, श्री वीरेन्द्र यादव, श्री सुनील सोनी, श्री सुभाष पाण्डेय सहित कई स्वयंसेवक गण मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?