सामाजिक दूरी का पालन व मास्क पहन कर करें खरीदारी : डीएम व एसपी

हमीरपुर* 28 जुलाई 2020। कोविड-19 के लाकडाउन-3 हेतु शासनादेश का अक्षरशः पालन करने का आम जनता का दायित्व है। जिला व पुलिस प्रशासन शासन के आदेश को पालन करने के ठोस कदम उठाने में कोई कसर नहीं रख रहा है।                   उक्त बात जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आज जिला स्तरीय शाँति समिति की बैठक में कही।             इन्होंने कहा कि कोविड-19 के बढते रोगियों के मद्देनजर रखते हुए जिले में दो दिवसीय लाकडाउन के आदेश को पालन कराया जाना अत्यँत आवश्यक है। इसके लिए जनसहयोग की आवश्यकता है। बिना जनसहयोग के कोविड-19 से बचाव करना मुश्किल है। इसलिए जिले की आम जनता का सहयोग जिला व पुलिस प्रशासन को मिलेगा तो निश्चय ही इस महा बीमारी से निजात मिलेगी।                            इन्होंने कहा कि कोविड- 19से बचाव करने मे लगे योद्धाओं का सम्मान कर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क को घर से बाहर निकलने पर अवश्य उपयोग में लाया जाए। इनका उपयोग आप सभी का जीवन सुरक्षित होगा।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?