विकरू गांव की घटना ने सरकार की अपराध मुक्त प्रदेश की पोल खोली : तिलक यादव

आह्वान साइकिल यात्रा में विकरू गांव की घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग



ललितपुर। विगत तीन वर्षों से उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार पर जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर गलत नीतियों का संचालन करने का आरोप लगाते हुये सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश भर में आह्वान संदेश साइकिल रैली का आयोजन किया है। इस आयोजन के तहत रविवार को जुगपुरा से आह्वान साइकिल संदेश रैली निकाली गयी। शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव के नेतृत्व में निकाली गयी इस संदेश रैली को सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
 आह्वान संदेश रैली को रवाना करते हुये सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। कहा कि कानपुर नगर के विकरू गांव की घटना में शहीद हुये पुलिस कर्मियों को शत-शत नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना की पुनर्रावृत्ति न हो इसके लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। प्रदेश सचिव ज्योति सिंह लोधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों के न होने का दावा करती थी, लेकिन कानपुर के विकरू गांव की घटना ने प्रदेश सरकार के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। अब अपराधियों पर कार्यवाही के लिए प्रदेश सरकार को नीतियों को सही करना होगा। इसके अलावा शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव ने कहा कि आह्वान संदेश रैली के जरिए घर-घर जाकर लोगों को आह्वान पुस्तिका सौंपकर उन्हें प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, प्रवक्ता खुशालचंद्र साहू, सोबरन सिंह फौजी, बहादुर सिंह, तिलक यादव क्योलारी, उदयभान सिंह, देशराज, राम कुशवाहा, हृदेश मुखिया, युवा नेता प्रमोद यादव समोगर, अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अकबर आलम, पुष्पेन्द्र प्रतापपुरा, अरविन्द, दीपक प्रधान, दीपक सेन जखौरा, सुरेन्द्र, रामप्रताप सिंह, शत्रुघन यादव, आकिब मंसूरी, सत्येन्द्र सिंह सेतू, महेन्द्र, तिलकचंद्र अहिरवार, राजकुमार बाल्मीकि, रामदास, रवि खटीक, रामनरेश, महेश, ब्रगभान, रामकिशन, आशाराम, ऋषि, विववेक, विकास, भगत, आदित्य, अभय, अनुराग परौंदा, विक्रम सिंह सहित अनेकों सपाई मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?