गुन्नौर नगर पंचायत। में रहने वाली चंपा देवी सरकारी सुविधाओं से मोहताज

संभल जनपद के गुन्नौर नगर पंचायत में रहने वाली वृद्धा चंपा देवी सरकारी योजनाओं से आज तक वंचित है  इस महिला को सरकारी आवास ही मिला है ना ही इस महिला के लिए रसोई गैस मिली है। यहां तक की इस महिला के लिए गरीबी रेखा के नीचे रहने के बावजूद भी राशन तक नहीं मिल पा रहा है। आश्चर्य की बात है कि जहां एक ओर  सूडा गरीबों के लिए  आवास बनाने के लिए धन उपलब्ध कराता है। लेकिन जो वास्तव में गरीब हैं उन तक इस योजना का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। इसका जीता जाता उदाहरण गुन्नौर में रहने वाली चंपा देवी है। चंपा देवी ने  अनेक नेताओं और अधिकारियों के पास अपने आवेदन दिए, लेकिन हर बार उसके आवेदन  की टोकरी में फेंक दिए गए और उसे कभी भी सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सका। वृद्धा बड़े ही दुखी मन से अपनी करूण कथा सुनाती है। लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नजर नहीं आता। संभल के लोकप्रिय जिलाधिकारी जो हमेशा ही गरीबों के के प्रति अत्यंत संवेदनशील  है। उनके प्रति उसे भरोसा है, उसे न्याय दिलाएंगे।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?