मुख्तार अंसारी गैंग का मऊ में स्लाॅटर हाउस गिराया गया, गैंग के 97 साथी पुलिस की हिरासत में


लखनऊ,राजधानी लखनऊ में माफिया मुख्तार अंसारी का दो अवैध  अपार्टमेंट लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा ध्वस्त करने के बाद यह सिलसिला जारी है। इसी कडी में आज मऊ के शहर कोतवाली  थाना क्षेत्र के बंधा रोड पर ग्रीन लैण्ड पर बने अवैध  स्लाॅटर हाउस गिराया गया। इस दौरान सीओ सिटी तथा सिटी मजिस्ट्रेट मौजूद थे। मुख्तार अंसारी गैंग के खात्मे के लिए पूरे प्रदेश में अभियान चल रहा है।माफिया मुख्तार अंसारी के काले-साम्राज्य के अंत का समय आ गया है


अब तक माफिया मुख्तार अंसारी की ₹66 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त हो चुकी है। ₹41 करोड़ की अवैध आय की प्राप्ति का मार्ग बंद किया जा चुका है।माफिया मुख्तार अंसारी के गिरोह के 97 साथी पुलिस की हिरासत में हैं।,कार्रवाई आगे भी जारी रहने के सीएम ने दिये सकेत दिया है कि माफिया तथा गैंगस्टर राजनीति का चोला भले ही पहन ले लेकिन उनकी कारगजारी को किसी भी तरह माफ नही किया जायेगा।



दूसरो को अपने खौफ से ग्रस्त रखने बाले भी  माफिया तथा गैंगस्टर मुख्तार अंसारी भीे खौफ मे है,उन्हे यह डर सता रहा है कि अब कौन से अवैध निर्माण तथा संपत्ति पर सरकार की नजर टेढ़ी होने बाली  है।वाराणसी, मऊ व गाजीपुर के बाद अब लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी की अवैध इमारतें सरकार के निशाने पर हैं। पूर्वांचल की मऊ सदर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ प्रदेश में पहली बार इतनी कडी कायवाही हुई है। पूर्व की सरकारों ने ध्यान दिया होता तो माफिया का इतना बडा साम्राज्य खडा नही हो पाता।गैंगस्टर से पॉलिटिशियन बने मऊ से बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी की प्रदेश में  बेनामी संपत्तियों की जांच में जुटे अफसरों ने मुख्तार अंसारी के परिवारजनों को रडार पर लिया है। अब हजरतगंज व उससे जुड़े इलाकों की 19 संपत्तियों में अब मुख्तार को खंगाला जा रहा है। इसमें बारह संपत्तियां हजरतगंज-रामतीर्थ वार्ड और नौ संपत्तियां राजा राममोहन राय वार्ड में हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?