मुख्यमंत्री ने सैनिक कल्याण, होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा मंत्री श्री चेतन चैहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: 16 अगस्त, 2020


     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सैनिक कल्याण, होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षक दल, नागरिक सुरक्षा मंत्री श्री चेतन चैहान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी प्रकट की है।
     आज यहां जारी एक शोक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि एक मंत्री के रूप में अपने विभागीय दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वह एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। प्रदेश विधान सभा के लिए वे अमरोहा जिले के नौगांवा सादात विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। वे 02 बार लोकसभा सदस्य भी रहे हैं। श्री चैहान ने जन आकांक्षाओं का सदैव सम्मान रखा।
     मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री चैहान एक लोकप्रिय क्रिकेट खिलाड़ी भी थे। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उन्होंने 40 टेस्ट मैच खेले। वह सलामी बल्लेबाज थे। उन्होंने वर्ष 1969 में न्यूजीलैण्ड के विरुद्ध टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। उन्होंने अपना अन्तिम टेस्ट वर्ष 1981 में पाकिस्तान के विरुद्ध खेला। क्रिकेट के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। श्री चैहान के निधन से समाज, सरकार व खेल के क्षेत्र की अपूरणीय क्षति हुई है।
    ज्ञातव्य है कि आज सायं लगभग 05 बजे उनकी मृत्यु मेदान्ता अस्पताल, गुरुग्राम में इलाज कराने दौरान हुई।

---------


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?