युवाओं को पार्टी से जोड़कर मिशाल कायम करेगी यूथ बिग्रेड : मुखिया

जिम्मेवारी के साथ पार्टी ने बढ़ाया हौंसला : आशीष अहारिया

लोहिया वाहिनी व मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत



ललितपुर। समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष बनने के बाद आशीष अहारिया व मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष हृदेश यादव मुखिया का प्रथम बार ललितपुर जनपद आगमन होने पर वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कोरोना वैश्विक महामारी के बीच जारी गाइड लाइन का अनुपालन करते हुये कार के जरिए कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। लगभग आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर फूलमालाओं से लादकर व मिष्ठान वितरण कर नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का स्वागत सतकार किया गया।
 इस दौरान समाजवादी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष आशीष अहारिया ने कहा कि युवा सोच रखने वाली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष डा.रामकरन निर्मल ने उन्हें लोहिया वाहिया का जिलाध्यक्ष नियुक्त कर जो जिम्मेवारी सौंपी है, वह उसका भली प्रकार से निर्वाह्न करेंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को जमीनी स्तर पर जानकर उसके निस्तारण के लिए प्रयास किया जायेगा। वहीं मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष हृदेश यादव मुखिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लेकर युवाओं को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुये जोडऩे का प्रयास किया जायेगा। गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी के कार्यों से अवगत कराया जायेगा और युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोडऩे पर जोर दिया जायेगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का काफिला जैसे ही ललितपुर की सीमावर्ती इलाके झररघाट पहुंचा तो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और फूलमालाओं से लाद दिया। इसके अलावा मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया। तदोपरान्त वहां से काफिला कडेसरा, तालबेहट, तेरई फाटक, बांसी, टोल टैक्स नदनवारा होते हुये नगर में पहुंचा। जहां दोनों जिलाध्यक्षों ने जेल चौराहा स्ििात संविधान रचियिता भारतरत्न डा.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तदोपरान्त महर्षि बाल्मीकि मंदिर पहुंच कर बाल्मिकीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तदोपरान्त जिला कार्यालय पहुंच कर सपा जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. के अलावा पार्टी के शीर्ष नेताओं का आशीर्वाद ग्रहण किया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?