भाजपा अल्पसंख्यक महिला कार्यकर्ताओं का भाजपा नेता ही कर रहे शोषण

महानगर अलीगढ की एक भाजपाई महिला नेता का इसी संगठन के कुछ माननीय व बरिष्ठ पदाधिकारी जहां एक तरफ उसका आर्थिक शोषण करने में कोई कसर नहीं छोड रहे वहीं उसका यौन शोषण करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं।

पंडित दीनदयाल जी से प्रेरणा लेकर मुस्लिम समाज की फरहीन ने लगभग 4 वर्ष पूर्व भाजपा संगठन की सदस्यता ग्रहण की। इसके विचार एवं सेवा को देखते हुए संगठन के अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ने इस महिला कार्यकर्ता को आर्थिक रूप से शोषण करने के लिये पद का लालच देते हुए हजारों रूपये ठग लिये हालात तो और भी उस समय अधिक खराब हो गये जब भाजपा नेताओं ने इस महिला भाजपाई नेता को संगठन में कार्य करने हेतु उसका यौन शोषण करने के लिये बाध्य करना शुरू कर दिया। इस पीडित महिला नेता द्वारा विरोध करने पर भाजपाई नेताओं के प्रमुख चेहरे खुलकर सामने आने लगे। हालात यह है कि अब इस महिला भाजपाई नेता को भाजपा के ही नेताओं द्वारा हत्या कर देने जैसा खौफ छाने लगा है।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,