नगर पंचायतों में प्रतिनियुक्ति से अधिशासी अधिकारी के पद भरने पर रोक

 लखनऊ।  नगर विकास विभाग ने निर्णय लिया है कि प्रदेश की नगर पंचायतों में प्रतिनियुक्ति के माध्यम से  अधिशासी अधिकारी के पदों पर नियुक्ति   की व्यवस्था को खत्म कर दिया गया है। प्रदेश में 490 नगर पंचायतें हैं जहां पर पूर्व में  बाहर के लोगों को प्रतिनियुक्ति के माध्यम से पद पर रख दिया जाता था जिसके कारण नगर पंचायतों के विकास तथा वित्तीय व्यवस्था पर भारी बोझ पड़ रहा था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद  अधिशासी अधिकारी नगर विकास के ही नियुक्त किए जाएंगे। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,