यूपी विधानसभा उपचुनाव 2020: आठ में सात सीट पर तीन नवंबर को मतदान, 10 को आएंगे नतीजे

लखनऊ* 

 

*यूपी विधानसभा उपचुनाव 2020: आठ में सात सीट पर तीन नवंबर को मतदान, 10 को आएंगे नतीजे*

 

उत्तर प्रदेश की आठ विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को उप चुनाव होंगे। निर्वाचन आयोग ने आज बैठक के बाद आठ में सात सीट पर होने वाले उप चुनाव का कार्यक्रम फाइनल कर दिया है।रामपुर की स्वार सीट पर उपचुनाव नहीं होगा।

 

केंद्रीय निर्वाचन आयुकत उमेश सिन्हा ने कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया है। निर्वाचन आयोग के प्रमुख सचिव सुमित मुखर्जी के अनुसार उत्तर प्रदेश की आठ में से सात रिक्त सीटों पर नौ नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद 10 नवंबर को उपचुनाव के नतीजे आएंगे।

 

रामपुर की स्वार सीट पर अभी चुनाव नहीं होगा। यहां से आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम खां विधायक थे। गलत आयु प्रमाण पत्र देने के मामले में उनकी विधानसभा सदस्यता रद हो गई है। यहां से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी हैदर अली खां को घोषित किया है।

 

उप चुनाव के लिए अधिसूचना नौ अक्टूबर को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 16 अकटूबर तय की गई है जबकि 17 को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 19 अकटूबर को नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी। मतदान तीन नवंबर को होगा और मतगणना दस नवंबर को होने के बाद परिणाम घोषित होंगे।

 

14 महीने से खाली चल रही टूंडला विधानसभा (आरक्षित) सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज गया। एक महीने पहले शुरू हुईं सियासी दलों की तैयारियों में फिलहाल भाजपा आगे चल रही है। दोनों उपमुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुके हैं। इसके साथ ही बसपा का सम्मेलन हो चुका। कांग्रेस और सपा स्थानीय स्तर पर जुटी है। चुनाव की तारीख तय होते ही टिकट की कतार में लगे सूरमाओं ने सक्रियता तेज कर दी है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,